桎梏のインド (बन्धन में भारत – India in Bondage)

1933年にラス・ビハリ・ボースは田中宗男と一緒に『桎梏の印度』という本を出版しています。イギリス生まれのアメリカ人、ジャベズ・T・サンダーランドが1929年に出版した『India in Bondage – Her Right to Freedom and a place among the great nations』の翻訳本です。

१९३३ में रास बिहारी बोस ने “शिक्कोकु नो इन्दो” प्रकाशित किया था, जिसमें तनाका मुनेओ सह-अनुवादक थे। जाबेज़ टी. सण्डरलैंड की १९२९ की कृति “इण्डिया इन बॉण्डेज –हर राइट टू फ़्रीडम एण्ड प्लेस अमंग द ग्रेट नेशंस (बन्धन में भारत – स्वतंत्रता पर इनका अधिकार और महान राष्ट्रों में इनका स्थान)” का यह अनुवाद था।

Rash Behari Bose published “Shikkoku no Indo” in 1933 with Tanaka Muneo as co-translator. This is a translation of the book by Jabez T. Sunderland, “India in Bondage – Her Right to Freedom and a place among the great nations” (1929).

原本は英語で出版されたもので、リンクを貼っておきましたから、英語が読める人はどうぞご覧になってください。PDFダウンロードも可能になっていますから、タブレットのブックなどに保存すれば読みやすくなります。

मूल कृति आंग्लभाषा में छपी। मैं आपको इस कृति का प्रालग (लिंक) उपलब्ध करवा रही हूँ। यदि आप आंग्ला से परिचित हैं तो अवश्य पढ़ें। इस जालस्थान से आप इसकी पी.डी.एफ़. प्रति अवारोपित कर सकते हैं। अपने आईपेड या पृथुहर (पृथु दूरभाष / स्मार्टफ़ोन) के पुस्तक अनुप्रयोग पर सहेजकर आप यथासमय पढ़ सकते हैं।

The original book was published in English. I am providing you with a link to this work. Please read it if you are comfortable reading English. From this site, you can download a PDF copy of the text. If you save it in the Book application on your iPad or smartphone,  you can read it at your convenience.

ラス・ビハリ・ボースがこの本を翻訳した意図は、イギリス生まれのアメリカ人でさえ良心に反して受け入れられなかった程残酷な、イギリスのインドに対する植民地政策の実態を日本人に知ってもらうためでした。この本はアメリカで出版されたものの、インドでは出版禁止になっていました。ですから、インドの実情を知っていたのはアメリカと日本ということになります。

इस पुस्तक का अनुवाद करने में रास बिहारी बोस का मुख्य उद्देश्य यह था कि उषापुत्र भारत में ब्रिटिश की दमनकारी अधिग्रहण की सच्चाई जान लें। भारत की गम्भीर अवस्था समझाने में यह पुस्तक सफल साधन रहा क्योंकि इसके लेखक ब्रिटिश-अमेरिकीय थे, और यद्यपि गोरे ब्रिटिश-अमेरिकीय होने के कारण उनके अपने निजी झुकाव और पूर्वधारणाएँ थीं, फिर भी वे मनुष्य होने के सत्त्व से ऐसे भयंकर अत्याचार सह नहीं सके। यह पुस्तक अमेरिका में छपा पर भारत में प्रतिबन्धित किया गया। सो उस समय केवल अमेरिकीय और जापानी लोग भारत में ब्रिटिश अधिग्रहण का भयानक सच जानने लगे।

The main purpose of Rash Behari Bose translating this book was that he wanted the Japanese people to understand the truth of the British colonization of India. The book effectively made readers understand the dire situation of India, as the author was British American, and despite his biases as a white British American, as a human being, he could not tolerate such atrocities. The book was published in America, but was banned in India. So, at that time, only Americans and Japanese knew the terrifying reality of the British colonization of India.

日本では殆どの人が字が読め、古くから本を読んだり読んでもらったりする伝統がありました。ですから国民の殆どがインドの悲惨なイギリス植民地政策を把握していたのは世界中で唯一日本だけだったというのが本当の所です。

उस समय जापान में लगभग सारे लोग साक्षर थे और साथ ही साथ परस्पर पठन-पाठन और ज्ञान बाँटने की प्रथा भी तगड़ी थी। अतः, जगभर में केवल उषाद्वीप ही वह अकेली जगह थी जहाँ पर भारत की जुगुप्सास्पद स्थिति की समझ व्याप्त हो चुकी थी।

At that time, almost everybody in Japan could read, and furthermore, the Japanese had a tradition of reading books to each other and sharing information. In reality, across the world it was only the Japanese who truly understood the gruesome reality of India.

ラス・ビハリ・ボースと田邊宗男の翻訳本『桎梏の印度』は、国立国会図書館内で読むことが出来ます。

यदि आप रास बिहारी बोस के “सिक्कोकु नो इन्दो” पढ़ना चाहते हैं तो वह केवल तोक्यो के राष्ट्रिय दायित्त ग्रन्थालय में उपलब्ध है।

If you want to read Rash Behari Bose’s “Shikkoku no Indo,” you are only able to read it inside the National Diet Library building in Tokyo.

桎梏のインド

1933年、『桎梏の印度』が発行されるとすぐにラス・ビハリ・ボースは水戸市に行って当時存在した旧制水戸高等学校に寄贈しました。旧制水戸高等学校は明治維新前に欧米による日本侵略に立ち向かうことを意図して創立された日本一の藩校、弘道館を引継いで出来た学校でした。

१९३३ में जब रास बिहारी बोस ने “शिक्कोकु नो इन्दो” प्रकाशित किया तब उन्होंने तुरन्त मीतो नगर जाकर वहाँ तात्कालिक स्थित क्यूसेई मीतो कोतोगक्को संस्था को एक प्रति प्रदान किया। इस विद्यालय के पुरस्सर प्रणेता कोदोकान (धनुर्विद्या गुरुकुल या अखाड़ा) था, अस्तित्व में आने वाला सबसे बड़ा हानको (प्रत्येक प्रान्त का टकसाली गुरुकुल), जिसे इस उद्देश्य से अनुष्ठित किया गया कि उषापुत्रों को हर ऐसे विषय की जानकारी मिलें जिससे कि वे पाश्चात्य आक्रान्ताओं से अपनी रक्षा कर सकें।

In 1933, as soon as Rash Behari Bose published “Shikkoku no Indo,” he went to Mito City and donated a copy to the then existing Kyūsei Mito Kōtōgakkō. This school’s precursor was Kōdōkan, the largest Hankō that existed, and which was established for the purpose of educating the Japanese with every possible subject needed to defend Japan from Western invaders.

弘道館は最後の将軍徳川慶喜の父である徳川斉昭によって創られました。唯一の日本史である「大日本史」1864年から1906年にかけて水戸で編纂されました。それを中心とした一連の学問を水戸学といいます。その水戸学を基本にしていたのが弘道館の教えでした。

कोदोकान के संस्थापक तोकुगावा नारियाकी थे, अन्तिम शोगन (सैन्य अधिपति) तोकुगावा योशिनोबु के पिता। कोदोकान शिक्षा का सत्त्व था मीतो-गाकु (उषाद्वीपीय इतिहासकारी, राजकीय और सासंकृतिक संरक्षण और शिन्दो-धार्मिक विद्या), जोकि दाई-निहोन-शी नामक उषाद्वीपी इतिहास विश्वकोश से आरम्भ होता है, जो जापान का पहला और एकमात्र ऐसा इतिहास है जो उषापुत्रों द्वारा उषापुत्रों के लिए लिखा गया हो। इस ग्रन्थावलि का सम्पादन १८६४ से १९०६ के अवधि में सम्पन्न हुआ।

Kōdokan was founded by Tokugawa Nariaki, the father of last Shōgun, Tokugawa Yoshinobu. The core of Kōdokan’s teachings was Mito-gaku, which started with the compilation of Japanese history, Dai-nihon-shi, which was the first and only history of Japan written by the Japanese for the Japanese. The compilation of this text took place between 1864 and 1906.

大日本史

水戸学は、戦後イギリスやアメリカを始め白人崇拝者たちから「国粋主義」というラベルを貼られ、ナチズムとなぞらえて悪名をつけられています。しかし、日本の古典文学が一般に知られるようになったのはこの水戸学が果たした大きな貢献の一つなのです。

ब्रिटन और अमेरिका ने मीतो-गाकु को कुख्यात किया है, और उसे जर्मनी के नात्सी-वाद या अति-राष्ट्रवाद से जोड़ दिया है, किन्तु वास्तव में यह जापानी इतिहास का सैद्धान्तिक और शैक्षणिक अध्ययन-मात्र है। मीतो-गाकु के महत्त्वपूर्ण योगदानों में से एक यह है कि इस ग्रन्थावलि ने शास्त्रीय जापानी वाङ्मय को आम लोगों के लिए अभिगम्य और सरल बनाया।

Britain and America gave Mito-gaku a bad reputation, relating it to Nazism or ultra nationalism, but in reality it is only an academic study of Japanese history. One of the most important contributions made by the scholars of Mito-gaku was that this text made classical Japanese literature easily accessible and comprehensible to the public.

イギリスやアメリカの大学の日本語科では、日本語がろくに話すことも読むことも出来ない2年生のうちから日本の古文と漢文を教え始めます。日本では日本古典文学の価値を軽視するのに比べて、欧米では日本古典文学研究が重視されとても盛んです。それなのに、それを可能にした水戸学を貶めるのです。矛盾ではありませんか?欧米には日本古典文学の専門家が溢れています。そして、英語で論議を展開して、日本人が入りこむ隙間はありません。

ब्रिटन और उत्तर अमेरिका के विश्विद्यालयों के उषाद्वीप-अध्ययन पाठ्यक्रम में कोबुन और कानबुन (शास्त्रीय उषाद्वीपी) को दूसरे वर्ष में ही सिखाना आरम्भ करते हैं, जब छात्रों को जापानी भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में पर्याप्त कुशलता भी नहीं होती। इस तथ्य के व्यतिरेक में कि आधुनिक जापान में शास्त्रीय साहित्य अध्ययन को युवा पीढ़ी मान्यता नहीं देती, पाश्चात्य देशों में जापानी शास्त्रीय वाङ्मय का अध्ययन गर्म चल रहा है। शास्त्रीय उषाद्वीपी साहित्य आज हम से अभिगम्य इसलिए हैं कि मीतो-गाकु ने उसे पढ़ने योग्य बनाया है। फिर भी पाश्चात्य बुद्धिजीवी मीतो-गाकु की निन्दा करते हैं। क्या यह तर्कहीन नहीं ? उषाद्वीपी शास्त्रीय वाङ्मय के क्षेत्र में कई ब्रिटिश और अमेरिकीय विद्वान् हैं। वे अपने शोधकार्य और संवाद केवल आंग्ला में चलाते हैं, और आंग्ला बोली में अप्रवीण जापानी विद्वानों के लिये कोई जगह नहीं रखते।

Japanese studies courses at universities in Britain and North America begin teaching Kobun and Kanbun (Classical Japanese) starting from the 2nd year, when students cannot yet even read, write or speak Japanese sufficiently. In contrast to the fact that in modern times, young Japanese people in Japan do not value studying Classical Japanese, the studies of classical Japanese literature is very active in the West. The reason why we have access to Japanese classical literature is because Mito-gaku made them readable. And yet, the West criticizes Mito-gaku. Is this not illogical? In the field of Japanese classical literature, there are many British and American scholars. They carry out their research and discussions all in English, and there is no room for Japanese scholars who are not proficient in English.

これは、インドと酷似していませんか?

क्या अब भारतीय इतिहास और वाङ्मय के शैक्षणिक अध्ययन क्षेत्र की स्थिति से इसकी समानताएँ समझ में आ रही है आपको ?

Now, do you see the similarities with what has been happening in the field of Indian literary studies?

インドの言葉もろくに話せないインド文化を侮辱する人たちが、サンスクリット語の専門家になります。その人たちはインドの若者がサンスクリットの勉強をしたりインド古典文学の研究をするのを妨害しています。インド人の研究を邪魔した上で、サンスクリット語のメッカはドイツ、イギリスなのだということを世界中にプロパガンダで流しています。そして、インド人はサンスクリットが読めず、欧米人の専門家だけがインド古典文学に詳しいと言い続けます。そして、インド古典研究は英語で展開します。そんな状態ですから、インド人の古典文学研究者は、地位も名誉も低いまま、インド人の間でひっそり続けるしかありません。

जो अध्येता किसी भी भारतीय भाषा को ठीक से बोल नहीं पाते और जो भारतीय संस्कृति का अपमान करते फिरते हैं, वे “संस्कृत-पण्डित” बनते हैं। ये लोग भारतीय युवाओं को संस्कृत और भारतीय शास्त्रीय वाङ्मय पढ़ने से रोकते हैं। पाश्चात्य इस वैश्विक कुप्रचार में निरत है कि संस्कृत शोघकार्य का केन्द्र जर्मनी या ब्रिटन है। यह भी दोहराते हैं कि भारतीय लोग अब संस्कृत से अनभिज्ञ हैं और केवल पाश्चात्य के संस्कृत-पण्डित भारतीय शास्त्रीय वाङ्मय का वस्तुनिष्ठ साम्प्रदायवाद-मुक्त परिभाषा देने में समर्थ हैं।

Those who cannot even speak any Indian language properly, and who insult Indian culture, become “Sanskritists.” These people hinder Indian youths from studying Sanskrit or Indian classical literature. The West spreads propaganda worldwide, saying that the centre of Sanskrit studies is Germany or Britain. They also repeat that Indians cannot read Sanskrit, and that only Sanskritists in the West are knowledgeable about Indian classical literature.

そういった流れです。つまり、インド人が欧米史観を捨て、インドの真相を知ったなら、それは、日本の真相を理解したと同じことなのです。(日本は、中国と朝鮮は全く異なります。よく、インド人は日本と支那朝鮮を一緒にする傾向があるので気をつけてください。日本はインドに似ているのですよ。支那朝鮮は随分前から実質的にイギリスの植民地です。)

क्या आप भारतीयों और जापानीयों पर ब्रिटिश और अमेरिकीय द्वारा चलाए गए हथकण्डों की तुलना कर सकते हैं ? भारत के साथ क्या हुआ – यदि इसकी सच्ची समझ तक पहुँचोगे तो जापान का वृत्तान्त भी समझ आएगा, और विलोमतः। (उषाद्वीप वस्तुतः चीन और कोर्या से सर्वथा भिन्न है, किन्तु कई भारतीय जापान को उन दोनो से अनुपृक्त करते हैं। कृपया इस बात पर अधिक ध्यान दें। जापान का भारत से कई अधिक समानता है। चीन और कोर्या व्यावहारिक रूप से लंबे समय से आंग्लों के उपनिवेश रहे हैं।)

Can you compare the similarities in how Indians and Japanese have been manipulated by British and Americans? If you really understand what happened to India, you will know what happened to Japan, and vice versa. (Japan is completely different from China and Korea, although many Indians seem to confuse China and Korea with Japan. Please pay extra caution to this point. Japan is far more similar to India. China and Korea have practically been British colonies for a very long time.)

水戸空襲 ビラ

さて、「桎梏のインド」に戻りましょう。1945年8月2日に水戸はイギリスとアメリカの無差別空爆を受けてほぼ全焼しました。その時に弘道館も旧制水戸高等学校(水高)も殆ど焼けてしまいました。水校の図書館も焼けて無くなりました。そんな中で、水校の生徒達はバケツリレーで消火に励み、リュックで本を近所の蔵に運んで命がけで守ったのです。その中に署名入りのラス・ビハリ・ボースの本が4冊入っていました。ラス・ビハリ・ボースの本に水のシミがあるのも、当時の水高生の努力を思うと、痛く心が動かされます。

आइये रास बिहारी बोस रचित शिक्कोकु नो इन्दो पर लौट आते हैं। २ अगस्त १९४५ को ब्रिटिश और अमेरिकीय विमान कट-बमबारी ने मीतो नगर को लगभग पूरी तरह भस्म कर चुका था। उस समय, क्यूसेई मीतो कोतोगक्को और कोदोकान लगभग पूरी तरह से ध्वस्त होकर राख हो चुके थे। सहज बात है कि मीतो कोतोगक्को का ग्रन्थालय भी जलकर शून्य हो गया था। जब विद्यालय आग की लपेटों में अदृश्य होता जा रहा था, तब छात्रों ने बड़े जतन से अनगिनत बाल्टियों में पानी भर-भरकर बुझाने का प्रयास किया। साथ-साथ, वे ग्रन्थों को अपने बस्तों और बोरियों में घुसा लुकाकर समीप कुछ धनिक परिवारों के भण्डार-घरों तक पहुँचाया, जिनके प्रगाढ भित्तियाँ थीं। इन बहुमूल पुस्तकों को बचाने के लिए उन्होंने अपने प्राण दाँव पर लगाए। उन बचे पुस्तकों में रास बिहारी बोस के चार पुस्तक भी थे, उनके निजी हस्ताक्षर सहित। ऊपर शिक्कोकु नो इन्दो के चित्र को कृपया देखें। उसपर पानी के धब्बे दिखाई देते हैं। पहली बार जब मैंने इसे देखा, तो भावुक हो गई। बोस के निजी हस्ताक्षर से अलंकृत पुस्तक पर पानी के कलंक ने मुझे गहरी कहानियाँ सुनाईं।

Let us now return to Shikkoku no Indo by Rash Behari Bose. On August 2, 1945, Mito was almost completely burned to ashes by British and American carpet bombings. At that time, Kyūsei Mito Kōtōgakkō and Kōdokan were almost completely burned down. Of course, the library of Mito Kōtōgakkō was also burned to nothing. As the school was going to disappear in the fire, the students put great effort into extinguishing the fire with buckets and buckets of water. At the same time, they stashed books in their backpacks and carried them to the nearby storage houses with thick protective walls, which were owned by the wealthy families in the area. They risked their lives to protect these precious books. Amongst them were the four books of Rash Behari Bose, bearing his own personal autographs. Please take a look at the photo of Shikkoku no Indo above. In it, you can see water stains. When I first saw this, I was deeply moved. The water stains on the book with Bose’s personal autograph told me deep stories.

水戸空襲

戦後、旧制水戸高等学校は閉校を余儀なくされ、今の茨城大学の一部になりました。空襲のためにかなり傷んでしまいましたが、今でも茨城大学図書館に保管され、閲覧可能です。本にはラス・ビハリ・ボース寄贈の印があり、彼の肉筆のサインもあります。興味がある方は是非出来るだけ早く茨城大学図書館に行ってみてください。国立国会図書館で本を閲覧していると、カミソリで破損された本が多いのに気が付きます。古書は一度破損され、切り取られるとそれっきりですからね。

बृहत्तर पूर्वी एशिया युद्ध के अन्त पश्चात्, क्यूसेई मीतो कोतोगक्को को बन्द होने पर विवश किया गया और वर्तमान इबाराकी विश्वविद्यालय में विलीन किया गया। रास बिहारी बोस के प्रदत्त पुस्तकें, जिनकी रक्षा कुछ अज्ञात छात्रों ने प्राण संकट में डालकर की थी, अब भी इबाराकी विश्वविद्यालय में सुरक्षित हैं। वहाँ उनके मुद्रा और हस्ताक्षर मिलेंगे। यदि आप उसे देखना चाहते हैं, तो शीघ्र ही यथासौकर्य वहाँ जाने का मेरा परामर्श है। कुछ बरसों से मैं राष्ट्रिय दायित्त ग्रन्थालय जाती रही हूँ, और देखने में आया है कि कुछ धूर्त लोग उस्तरों से मूल्यवान पुराने ग्रन्थों को काटते-छांटते फिरते हैं। किसी ने पुस्तक से कुछ पन्ने चीर दिए या फांक निकाला तो इसकी कोई क्षतिपूर्ति नहीं। वह सदा के लिए लुप्त हो जाता है।

After the end of the Greater East Asia War, Kyūsei Mito Kōtōgakkō was forced to close down and was absorbed into the present Ibaraki University. The books that were donated by Rash Behari Bose, and that were protected by the students sacrificing their lives, are still taken care of at Ibaraki University. There, you can find a stamp and his autograph. If you are interested in seeing it, I advise you to go there as soon as you are able. I have been visiting the National Diet Library for the past few years, and I have come to realize that there are wicked people going around with razors, mutilating precious old books. Once somebody slices pages off a book, there is nothing one can do about it. They will be gone for ever.

2 thoughts on “桎梏のインド (बन्धन में भारत – India in Bondage)

Leave a reply to Lexi Kawabe Cancel reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Design a site like this with WordPress.com
Get started