1938年時のラス・ビハリ・ボースの住所は、東京市渋谷区穏田3丁目79番です。ここに、ラス・ビハリ・ボースはインド独立連盟・インド国民軍の本部を置き、そこで活動し、そこで亡くなりました。
१९३८ में रास बिहारी बोस का पता था ७९ ओन्दिन ३ चोमे, शिबुया, तोक्यो, और यहीं पर उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संगठन और आज़ाद हिन्द फ़ौज के मुख्यालय स्थापित किये। इसी पते से बोस ने अपने क्रान्तिकारी गतिविधियाँ चलायी, अन्तिम साँस तक।
In 1938, Rash Behari Bose’s address was 79 Onden 3 chome, Shibuya, Tokyo, and it was here that he established the headquarters of the Indian Independence League and Indian National Army. This was the address where Bose carried out his revolutionary activities and until he passed away.
ラス・ビハリ・ボースの子どもたちは相馬愛蔵・黒光夫妻の家で育ちました。1925年にボースの妻俊子は4歳と2歳の我が子を置いて亡くなりました。ボースの仕事はインド独立運動で、寝る暇も無いほど忙しく活動していました。そんなボースを思って、相馬夫妻は自分たちの孫たちを引き取って面倒見たのです。ボースがインド独立運動に専念出来るようにとの思いやりからでした。
रास बिहारी बौस के सन्तान इस पते पर नहीं रहते थे, किन्तु सोमा आयज़ो और कोक्को के घर पले और बढ़े। १९२५ में बोस की पत्नी तोशिको स्वर्ग को लौटी, और यहाँ ४ और २ बरस के अपने दो बच्चे छोड़ गयी। रास बिहारी बोस का पूर्णकालिक विनियोग भारतीय स्वतंत्रता के लिये संघर्ष हि था, और उस हेतु से वह अथाह कर्म में निरत थे, बिना विश्राम के। यथा बोस इस स्वतंत्रता संघर्ष पर ध्यान केंद्रित कर सकें, तोशिको के देहांत के बाद सोमा कोक्को ने अपने नाती और नातिन को पाल-पोसने का दायित्व अपने सर ले लिया।
Rash Behari Bose’s children did not live at this address, but were brought up at the home of Soma Aizo and Kokko. It was in 1925, that Bose’s wife Toshiko died, survived by her children, aged 4 and 2. Rash Behari Bose’s full time occupation was his fight for Indian independence, and for that, he worked tirelessly, without rest. In order to allow Bose to continue to concentrate on the independence effort, Soma Kokko took responsibility of taking care of her grandchildren after Toshiko’s passing.

この時、ラス・ビハリ・ボースは息子正秀だけを自分の戸籍に残し、娘の哲を相馬夫妻の養女にしました。ラス・ビハリ・ボースはインド独立運動に自分の命をかけていたので、自分がいつ死んでも子どもたちが困らないように心がけていたのです。自分の死後、息子が結婚したりしても男だから独立して立派にやれるだろうが、哲は人並みに親元から嫁に出して人並みに幸せにしてやりたいと願っていました。それには、相馬夫婦が祖父母ではなく、父母であるのが一番だと思ったのです。
उस समय रास बिहारी बोस ने केवल अपने बेटे मासाहिदे के नाम अपने कोसेकि (कुटुंब पञ्जी) में रखा, और बेटी तेत्सु को सोमा आयज़ो और कोक्को के गोद सौंपा। क्योंकि रास बिहारी बोस ने भारतीय स्वतंत्रता के लिये अपना जीवन समर्पित किया था, सो प्राण को सदा जोखिम था, और वह चाहते थे के उनके संतान का क्षेम उनके मृत्यु पश्चात् भी सुरक्षित रहे। उन्होंने सोचा कि उनका बेटा मासाहिदे बड़े होकर ब्याह रचेंगे, और उनका पैत्रिक नाम आगे बड़ायेंगे। किन्तु जब बेटी तेत्सु का ब्याह होगा, तब वह चाहते थे कि उनके अभिभावक माता-पिता उनका कन्यादान करें, और तेत्सु को अनाथ दुलहन के रूप में खड़ा न होना पड़े। इसलिये उन्होंने सोचा कि यही अच्छा होगा कि आयज़ो और कोक्को नाना-नानी के स्थान तेत्सु के अभिभावक माता-पिता बनकर उनको गोद लें।
At that time, Rash Behari Bose kept only his son, Masahide, in his koseki (family registry), and gave up Tetsu to Soma Aizo and Kokko. As Rash Behari Bose dedicated his life to Indian independence and his life was perpetually at risk, he wanted to make sure that the welfare of his children would be taken care of after he died. He thought his son, Masahide, would get married and carry on his surname. However, when his daughter Tetsu got married, he wanted her to be given away by her parents, rather than getting married as an orphan, and it was for this reason that he thought it best for Tetsu to be adopted by Aizo and Kokko, rather than them remaining as her grandparents.
インド独立連盟があった穏田一帯はイギリスとアメリカが爆撃をして焼き尽くされてしまいました。1945年の8月ごろにはその一帯焼け野原でした。インド独立連盟本部があった穏田3丁目は現在の神宮前1丁目あたりです。
ओंदिन, जहाँ पर भा.स्व.सं का मुख्यालय था, ब्रिटन और अमेरिका के प्रचंड कट-बमबारी में पूरी तरह से भस्मसात् हुआ। अगस्त १९४५ में, उस प्रान्त को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया। जिस जगह भा.स्व.सं हुआ करता था, वह आज जिंगु-मे १ चोमे के पते से जाना जाता है।
Onden, where the Indian Independence League headquarters, were completely burned down by British and American carpet bombing. In August 1945, the entire area was completely ruined. The place where IIL was is now called Jingu-mae 1 chome.

神宮前1丁目には東郷平八郎を祀った東郷神社があります。東郷平八郎は日露戦争で活躍した元帥海軍大将で、世界中で讃えられた軍人です。東郷神社は1937年に地鎮祭を済ませ、1940年に完成しました。その麓にインド独立連盟の本部を置いたラス・ビハリ・ボースの気持ちが慮れます。
जिंगो-मे १ चोमे के पते पर तोगो चैत्य भी स्थित है, जहाँ नौसेनाध्यक्ष तोगो हेयहाचिरो का आदर स्मारक है, जो कि रूस-जापान युद्ध के सबसे श्रेष्ठ सैन्य व्यक्तित्व माने जाते हैं। जैसे कि आप जानते हैं, रूस-जापान युद्ध में उषाद्वीप की विजय एक मुख्य प्रेरक थी कि रास बिहारी बोस जापान आकर अपनी स्वतंत्रता आन्दोलन को वहां से संचालित करें। तोगो चैत्य को वहाँ १९३७ से १९४० के बीच बनाया गया, भा.स्व.सं मुख्यालय के ठीक पास। नौसेनाध्यक्ष तोगो के इतने समीप अपना भा.स्व.सं मुख्यालय का संचालन करते समय बोस की धृति और दृढता को मैं गहराई से अनुभव करती हूँ।
Togo Shrine is also located there, at Jingu 1 chome, where Admiral Togo Heihachiro, the greatest military personnel in the Russo-Japanese War, was respected there. As you already know, the Japanese victory in the Russo-Japanese War was a great incentive for Rash Behari Bose to base his independence activities in Japan. Togo Shrine was constructed there from 1937 to 1940, near to his IIL headquarters. I deeply feel his resoluteness for independence, operating his IIL headquarters so close to Admiral Togo.

その東郷神社も1945年には空襲で焼きつくされ、再建が叶ったのは1964年、東京オリンピックが開催された年でした。この時、昔の隠田地区に代々木競技場が出来、穏田一帯が整備され、一帯が変貌しました。ボースの子孫と関連があると中島岳志が言っているRBボースビルは、ラス・ビハリ・ボースが身を捧げたインド独立連盟本部があった場所ではないのです。
यह तोगो चैत्य भा.स्व.सं के मुख्यालय के साथ-साथ हि बमबारी में राख हो गया। उसे १९६४ में पुनर्निर्मित किया गया, जिस वर्ष तोक्यो ओलिम्पिक खेल आयोजित हुए। ओन्दिन के समूचे क्षेत्र को उस समय पूर्णतः परिवर्तित किया गया। इस समय वहाँ का सबसे प्रमुख निर्माण योयोगी क्रीडास्थल है। नाकाजीमा ताकेहाशी ने अपने पुस्तक नाकामुराया का बोस में रास बिहारी बोस के जिस पते का उल्लेख किया है, उस पते का भा.स्व.सं के पुरातन मुख्यालय के स्थान से कोई संबंध नहीं।
This Togo Shrine was burned down completely at the same time as the headquarters of the IIL. It was reconstructed in 1964, the year Tokyo Olympics were held. The entire area of Onden was completely changed at this time. One of most noticeable structures there now is Yoyogi Stadium. The address of the RB Bose building that Nakajima Takeshi writes about in his book, Bose of Nakamuraya, is not related to the place where the IIL headquarters used to be located.

余談ですが、1993年から開催されているインドのお祭りナマステインディアは代々木公園で開催されていますが、ラス・ビハリ・ボースや彼のインド独立連盟と重ねてみると実に感慨深いものです。
यह एक अधिक जानकारी है, कि नमस्ते भारत नामक उत्सव का आयोजन १९९३ से प्रतिवर्ष योयोगी उद्यान में किया गया है। यदि आप इस बारे में सोचे कि ओन्दिन कहाँ हुआ करता था, और भा.स्व.सं और रास बिहारी बोस से इसका क्या संबंध था, तो इस उत्सव का स्थान अचानक बहुत सार्थक लगता है।
This is one extra note, but the Namaste India festival has been held every year at Yoyogi park since 1993. If you think about where Onden used to be, in relation to the IIL and Rash Behari Bose, the location of this festival suddenly seems very meaningful.
