1904年2月8日から1905年9月5日にかけて、1年7ヶ月の間、日本とロシアが戦争をしました。ロシアが朝鮮と満州に武力進出し、ついには日本まで侵略してきたのを日本が食い止めるためでした。朝鮮も満州もロシアに占領されたくなかったので、日本に救いを求めました。
फरवरी ८, १९०४ से सप्तम्बर ५, १९०५ तक – एक वर्ष और सात महीने की कालावधि के लिये, जापान और रूस परस्पर संग्रामिक स्थिति में थे। जापान का युद्ध में उलझने का कारण रूस के अग्रसर आक्रमण को रोकना था, जो कि उस समय समस्त उत्तर-एशिया का विलय कर के अब कोर्या, मांचूरिया और अन्ततः उषाद्वीप पर लक्ष्य साध रहा था।
From February 8, 1904 to September 5, 1905, for a period of one year and seven months, Japan and Russia were at war. Japan’s reason for engaging in the battle was to stop Russia’s invasion into Korea, Manchuria, and finally Japan.
1902年1月30日から1923年8月17日までイギリスと日本は日英同盟を結んでいました。それはイギリスがロシアによる中国や朝鮮に対する進出を食い止めるために日本とロシアを戦わせるのが目的で出来た軍事同盟です。いつもながらイギリスの条約はイギリスが世界侵略を推し進めるための狡猾な布石のようなもので、日本とロシアが戦争に入ってもイギリスは中立を保つという決まりになっていました。
जनवरी ३०, १९०२ से अगस्त १७, १९२३ तक, आंग्लदेश और जापान के बीच संविदा थी, और दोनो की सन्धि बनी। इस सन्धि का प्रयोजन यह था कि जापान को रूस से लड़ाया जाये, जिससे कोर्या और मांचूरिया पर रूसी साम्राज्य का भावी आक्रमण टल जाये। यथाचार, यह आंग्लदेश का अपना विश्वग्राही अभियान को आगे बढ़ाने हेतु एक चालाक षड्यंत्र था। इस संविदा की एक धारा यूँ थी कि भले हि जापान और रूस सक्रिय युद्ध में उलझ जायें, पर आंग्लदेश तटस्थ रहकर जापान से सहयोग नहीं करेगा।
From January 30, 1902 to August 17, 1923, England and Japan had a treaty, and were in an alliance. The purpose of this alliance was to get Japan to fight against Russia in order to stop their invasion of Korea and Manchuria. As usual, this was the cunning plan crafted by England in order to further their own global invasion. The treaty had a clause that even if Japan and Russia went to war against one another, England would remain neutral and not help Japan.
戦場は主に黄海とその付近の町と日本海でした。日本の領域まで侵略してきたロシアを日本が撃退することに成功しました。アジアの一国である日本が白人の国であるロシア打ち負かしたのです。欧米の植民地政策に苦しんでいた東アジアの人たちは興奮しました。欧米を追い出して独立するのも夢ではないと考えるようになったのです。
युद्धक्षेत्र मुख्यतः पीत सागर, समीप के नगर-नगरी, और उषाद्वीपी सागर था। रूस ने अपने आक्रमण को जापानी क्षेत्रों में विस्तार देकर जापान को युद्ध में जुड़ने का आह्वान दे दिया। जापान, एक एशियाई राष्ट्र, ने सफलतापूर्वक रूस को परास्त कर दिया, जो कि एक कवकासी (कोकेशियन जाति का) देश था। अमेरिका और ब्रिटन के औपनिवेशिक नीतियों से कुचली जा रही एशिया की जनता में अचानक साहस पनपने लगा। उनमें यह विश्वास बढ़ने लगा कि पाश्चात्य औपनिवेशिक शक्तियों को अपने भूमि से निष्कासित करके स्वाधीन बन जाना संभव है।
The battlegrounds were chiefly the Yellow Sea, towns in the nearby area, and the Sea of Japan. By expanding their invasion into Japanese territories, Russia successfully provoked Japan into joining the battle. Japan, an Asian nation, successfully defeated Russia, which was inhabited by Caucasians. The people of Asia who were suffering under the crushing colonial policies of America and Britain, were suddenly excited. They began to realize that it may be possible to expel the western colonial forces from their lands and achieve independence.
独立の夢に燃える東アジアの若者たちは続々と日本にやってきました。ある者たちは技術取得、ある者たちは高等教育、またある者たちは経済援助や武力支援を求めて日本に滞在するようになったのです。1905年から1945年までの40年間、日本は有能で情熱的な東アジアの若者達で賑わいました。
यूरोपी आक्रमणकारियों को खदेड़ निकालने की सुलगती समीहा में दीप्त, पूर्वी एशिया के तरुण एक के बाद एक आने लगे, और जापान में प्रावसियों की बाढ़ आ गयी। उनका जापान में वास करने का प्रयोजन था प्रौद्योगिक शिल्पविद्या सीखना, विश्वविद्यालयी या स्नातकोत्तरीय शिक्षा ग्रहण करना, या फिर आर्थिक अथवा सैन्य समर्थन प्राप्त करना था। १९०५ से १९४५ तक के चालीस वर्षीय कालखण्ड में, पूर्वी एशिया-भर से प्रतिभाशाली और भावुक तरुणों की धारा उषाद्वीप की ओर बहती रही।
Burning with the desire to expel European invaders, the young people of East Asia arrived one after another, flooding into Japan. They lived in Japan in order to acquire technological skills, to receive university or graduate education, or to receive economic and military support. During the forty years, from 1905 to 1945, the intelligent and passionate youths of East Asia continued to pour into Japan.
ラス・ビハリ・ボースが日本に亡命したのは1915年のことですから、インド独立を夢見るインド人達が日本で学び独立運動を展開するようになってからすでに10年も経っていました。そのころは神戸や横浜に何千何万というインド人達が住んでいました。その他、北は北海道から南は九州までたくさんのインド人達が研修・研究していたのです。そのインド人達は皆短期間に日本語と日本文化を吸収して日本に溶け込んで住んでいました。
१९१५ की बात है जब रास बिहारी बोस जापान पलायन कर गये, जिस समय तक उषाद्वीप में भारतीय प्रवासीयों के बसते और भारतीय स्वाधीनता के लिये आवश्यक योग्यताएं जुटाते दस वर्ष बीत चुके थे। उन दिनों कोबे और योकोहामा नगरों में दसों सहस्रों भारतीय बस रहे थे। इस से अधिक, और बहुत सारे देशी उषाद्वीप में होक्कायदो के सुदूर उत्तरीय सिरे से क्युशु के दक्षिण सिरे तक जगह-जगह बसकर प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे थे या अनुसन्धान में निरत थे। छोटी कालावधि में यह सारे देशी उषाद्वीपी बोली और सभ्यता सोखकर जापानी समाज में घुल मिल गये।
It was in 1915 that Rash Behari Bose fled to Japan, so it had already been ten years since the people of India had begun living in Japan in order to learn the skills necessary for achieving Indian independence. In those days, tens of thousands of Indians were living in Kobe and Yokohama. Furthermore, many Indians were living throughout Japan, from the northern most tip of Hokkaido to the southern tip of Kyushu, in order to acquire training or conduct research. In a short duration of time, these Indians all absorbed the Japanese language and culture, and melted seamlessly into Japanese society.
日本で学ぶ東アジアの若者達は個人的にも交際を深めていましたが、時折アジア会議を開いて欧米植民地政策からの脱却を討論しました。インド人達は身分の差も言葉や宗教の違いものりこえて助け合いました。寮や宿舎を建てて新入りの面倒を積極的にみました。その伝統はラス・ビハリ・ボースにも受け継がれました。
पूर्वी एशिया के यह तरुण लोग, जो जापान में अध्ययन कर रहे थे, आपसी मित्र मण्डलियों में इकट्ठे तो होते रहते थे, परन्तु कभी-कभी वे मिलकर सर्वसमावेशी एशियाई समारोह का आयोजन भी करते थे, और पूर्वी एशिया से आक्रामणकारी पाश्चात्य औपनिवेशिक शक्तियों को खदेड़ देने पर चर्चा करते थे। भारतीय प्रवासी अपने बीच के वर्ग, भाषा, और आध्यात्मिक पंथ के भेदों से अतिदूर दृष्टि साधकर सर्वसमावेशी रूप से संघठित होकर साझे लक्ष्य कि ओर कर्मयोग करते थे। उन्होंने शयनागारों और अन्य वासों का निर्माण किया, और तत्परता से नवागतों का देखभाल करते थे। रास बिहारी बोस उसी परम्परा का उत्तराधिकारी बने और उषाद्वीप में नवागत स्वदेशियों की देख-रेख करते थे।
These young people from East Asia who were studying in Japan got together on an individual basis, but from time to time, they would also come together and hold Asian Conferences to discuss how to oust the invading Western colonial powers from East Asia. Indians looked beyond their disparities in class, language and religion, and all came together to work toward their shared goal. They built dormitories and other accommodations, and actively looked after new arrivals. Rash Behari Bose inherited this tradition and took care of newcomers into Japan.
当時のインド人達は日本人と積極に交流しました。友達のように、親戚のように、親兄弟のように密接な交流をしたのです。
उन दिनों, जापान में बसे देशी प्रवासी लोग अग्र-सक्रीय रूप से उषापुत्रों की ओर हाथ बढ़ाकर सम्पर्क बनाते थे। वे घनिष्ठ मित्र बनते, और जापानी लेगों से उनका निजी सम्बन्ध बढ़ता था, बन्धुजनों के रूप में, और भाई बहनों की भाँति।
In those days, the Indians living in Japan actively reached out and made connections with Japanese people. They became good friends, and grew close with Japanese people, as relatives, and as and brothers and sisters.
日本に集まった東アジアの若者達はお互いを尊敬しあい、日本で、ともに欧米植民政策打倒、東アジア独立の夢に燃えたのです。
जापान में एकत्रित पूर्वी एशिया के युवा, सब एक-दूसरे का सम्मान करते थे, और मिलकर वे पाश्चात्य औपनिवेशिक शक्तियों को अपने मातृभूमियों से निष्कासित करने की समीहा में तप रहे थे।
The East Asian youths who gathered together in Japan all respected each other, and together they burned with the desire to expel the Western colonial forces from their motherlands.
















