相馬黒光はラス・ビハリ・ボースの義母として今でも名が残っています。黒光は文学的才能があったうえ、キリスト教に凝っていて、英語やロシア語に真剣に取り組みました。ロシア哲学が大好きで、自分の娘の一人に哲子という名前をつけたほどでした。黒光は大のロシアびいきで、どちらかと言えば欧米思考、決してインドや東アジアに興味があった人ではありませんでした。
सोमा कोक्को का नाम रास बिहारी बोस की सास होने की प्रतिष्ठा से आज भी जाना माना है। अपने महान् साहित्यिक कौशल के अतिरिक्त, वह एक धर्मिष्ठ ईसाई भी थीं, और आंग्ला और रूसी के अध्ययन में व्यासंग भी। वह रूसी दार्शनिक विचारधारा से इस चरम तक मोहित थीं, कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम तेत्सु रखा (उषाद्वीपी में तेत्सु का अर्थ है दर्शनशास्त्र)। रूस से जुड़े विषयों में उनकी तेजप्रेम आसक्ति थी, और उनकी मेधा पाश्चात्य अधिक थी और पूरबी कम, अर्थात् भारत या पूर्वी एशिया में उनकी कोई विशेष अभिरुचि नहीं के बराबर थी।
Sōma Kokkō’s name remains known even today, as the mother-in-law of Rash Behari Bose. In addition to having great literary skill, she was also a devout Christian, and was dedicated to her studies of English and Russian. She was fascinated with Russian philosophy, to the extent that she even named one of her daughters Tetsuko. (Tetsugaku is Japanese for philosophy.) She was passionately interested in Russia, and her thought was more Western than Eastern, meaning that she certainly had no particular interest in India or East Asia.
黒光も愛蔵も熱心なキリスト教信者で、二人はキリスト教という同じ信仰を持つ者同士ということで結ばれました。二人ともアジアではなくロシアやヨーロッパの文化を高く評価していました。自分の店の従業員の制服まで、ロシアのルパシカという服を着せるほどのいれようでした。
कोक्को और आयज़ो, दोनो ईसाई मत के दृढ अवलंबी थे, और उनके ब्याह का संकल्प भी इस साझी भक्ति से उदित हुआ। प्रत्युत एशिया के, उनका परम आदर रूसीय और यूरोपीय सभ्यता और संस्कृति के लिये था। नाकामुराया के यहाँ, कर्मचारियों के गणवेष तक रूसीय शैली से रंगा था – सब कोसोवोरोत्का नामक साम्प्रदायिक रूसीय युतक (कमीस) धरे काम करते थे।
Kokkō and Aizō were both strong adherents of Christianity, and even their marriage arose from their shared beliefs. Rather than Asia, it was Russian and European culture that they valued highest of all. At Nakamuraya, even the employee uniform was a traditional Russian shirt known as a kosovorotka.

ラス・ビハリ・ボースを論じる人には相馬愛蔵がアジア主義だったようなことを書いている人がいますが、それは間違いです。今風で言えばロシアかぶれと言ったほうが近いです。ちなみに、ラス・ビハリ・ボースが中村屋のアトリエに4ヶ月住んだ後、居づらくされて危険を犯してまで住処を変えたのですが、すぐ後にそのアトリエにロシア人のエロシェンコが住み着き何年も長期滞在しました。そのロシア人もボースと同じように愛蔵と黒光をお父さんお母さんと呼んで大変懐いていました。
रास बिहारी बोस पर रचे प्रकाशनों में कुछ ऐसे हैं जिनमें लिखा गया है कि सोमा आयज़ो सार्व-एशियाई-सिद्धांत के समर्थक थे, परन्तु यह मिथ्या है। यह कहना अधिक उचित होगा कि वह रूस से जुड़े सारे विषयवस्तु से सर्वथा मोहित थे। प्रसंगवश यह भी कह दें, कि जब रास बिहारी बोस के नाकामुराया की शिल्पशाला में रहते मात्र चार महीने हो चुके थे, और उनका उस समय भी बाहर निकलना जोखिमी था, फिर भी उनको नया अड्डा ढूंढने पर निर्बन्ध जताया गया। बोस के निकलते हि एक रूसीय, वासिली याकोवलेविच एरोशेंको, शिल्पशाला में वास करने लगे और कुछ बरस तक रहे। बोस की तरह, एरोशेंको ने भी आयज़ो और कोक्को को पिता-माता बुलाकर संबोधित किया, और दम्पति ने भी उनपर प्यार बरसाया।
Among publications on Rash Behari Bose, there are those who have written that Sōma Aizō was a supporter of Pan-Asianism, but this is false. It is more accurate to say that he was absolutely enraptured by all things Russian. Incidentally, after Rash Behari Bose had stayed in the atelier of Nakamuraya for four months, even though it was dangerous to move out from Soma’s, he was made to feel that he had to move to a new hideout. Immediately after Bose left, a Russian by the name of Vasiliy Yakovlevich Eroshenko, moved into the atelier, where he remained for several years. Just like Bose did, Eroshenko addressed Aizō and Kokkō as Dad and Mom, and was greatly adored by the couple.

話は少し戻りますが、黒光は夫の愛蔵を説得して、長野の実家の養蚕を継ぐのを止めさせ、幼い娘であった俊子を長野に残し、赤ん坊の安雄をつれて東京に出ました。そして当時繁盛していた本郷の中村屋を買収し、パン屋を始めたのです。それがうまくいって新宿に大きな土地を買って移転するまでになりました。1902年ごろ黒光のアイデアで作ったクリームパンがいきなりヒットして事業の幅を広げました。
अब समय रेखा पर कुछ डग पीछे चलें, तब कोक्को ने अपने पति आयज़ो को मना-पटाकर सहमत किया था कि वह नागानो में अपने पारिवारिक कोशकृमि-पालन व्यवसाय पर अपना अधिकार त्यागकर, छोटी बेटी तोषिको को नागानो में हि छोड़, अपने बेटे यासुओ के साथ तोक्यो जा बसें। यह वही समय था जब उन्होंने समृद्ध होंगो-नाकामुराया को कीन लिया, और अपना नानबाई भट्टी चलाना आरंभ किया। व्यवसाय वर्धमान था, तो उन्होंने अन्ततः शिंजुकु में चौरस भूमि का एक बड़ा टुकड़ा कीनकर अपना केन्द्रीय शाखा वहाँ नियुक्त किया। सं. १९०२ ईसवी के आसपास, कोक्को के मलाईदार गुलगुले (मीठे पावरोटी जिसमें कस्टर्ड मलाई भरा हो) अचानक बड़े लोकप्रिय बन गये, और धंधे ने उड़ान भरी।
Now going back a little in time, Kokkō persuaded her husband Aizō not to take over the family sericulture business in Nagano, and to move to Tokyo with their infant son Yasuo, leaving their young daughter Toshiko behind in Nagano. It was at this time that they purchased the prosperous Hongō Nakamuraya and began running their bakery. The business thrived, so they purchased a large plot of land in Shinjuku and eventually relocated their main branch to there. Around the year 1902, Kokko’s cream pan (sweet buns filled with custard cream) suddenly grew very popular, and their business took off.

そして、黒光があちらこちら手を出す事業は全てうまくいきました。そんな黒光が1927年に作り上げたカレーは今でも商業価値が高いのです。
इसके होते हि कोक्को विविध क्षेत्रों में हाथ परखने लगी और प्रत्येक क्षेत्र में व्यापार का विकास हुआ। आज तक, १९२७ में कोक्को ने जिस करी का आविष्कार किया, उसे नानबाई व्यवसाय के सबसे अधिक बिकने वाले करीयों में एक होने का कीर्तिमान है।
With this, Kokkō began to get involved in various fields of business, and in each area, the business flourished. Even to this day, the curry that Kokkō invented in 1927 remains to be one of a best-sellers in their businesses.
余談ですが、3歳たらずで父母に置き去りにされた俊子は、女学校に入るまで長野の叔父叔母に育てられました。そして、東京の女学校に入っても全寮制でしたから、ほとんど親と住んだことがありませんでした。そんなところは、ラス・ビハリ・ボースと俊子は少し似ていました。
अब विषयान्तर करें तो देखने को मिलता है कि तोषिको, जिनको उनके माँ-बाप ने तीन बरस होने से पहले हि पीछे छोड़ गये, एक बालिका विद्यालय में प्रवेश करने तक अपने चाचा-चाची के साथ नागानो में हि पली-बढ़ी। विद्यालय के लिये तोक्यो जाने के पश्चात् भी वह शयनागार में रहती थीं, सो उन्होंने माँ-बाप के साथ कभी सचमुच वास नहीं किया। इस दृष्टिकोण से तोषिको और रास बिहारी बोस कुछ एक-से थे।
I will now digress, but Toshiko, who was left behind by her parents when she was just under three years old, lived with her uncle and aunt in Nagano until she entered an all-girls school. Even after she moved to Tokyo for her schooling, she was living in a dormitory, so she never really lived with her parents. In that way, Toshiko and Rash Behari Bose were somewhat similar.

黒光は1876年生まれですから、ラス・ビハリ・ボースより10歳ほど年上の女性です。徳川時代が終わってから8年程して生まれ、江戸時代の伝統的な仙台藩の武家で育ちました。黒光のような女性を見れば江戸時代までの日本女性がいかにダイナミックで自由だったかが偲ばれます。
कोक्को सं. १८७६ ईसवी में जन्मी, तो वह रास बिहारी बोस से केवल दस वर्ष बड़ी थीं। उनका जन्म तोकुगावा युग के अन्त के मात्र आठ वर्ष बाद हुआ, और वह एक पारम्परिक सामुरायी परिवार में पली, जो कि सेनदाई कुल का था। कोक्को को देखकर यह समझ सकते हैं कि तोकुगावा की महिलाएँ ऊर्जस्वी और स्वतंत्र थे, जो कि पश्चिमी इतिहासों में लपेटे चित्रण के पूर्ण विपरीत है।
Kokkō was born in 1876, so she was just ten years older than Rash Behari Bose. She was born just eight years after the end of the Tokugawa period, and she was raised in a traditional samurai family in Sendai domain. By looking at Kokkō, we can see the women of Tokugawa era was dynamic and free unlike it is said in the West.
1927年に黒光は新しい事業を手掛けました。中村屋喫茶部を作って、当時援助していた亡命者の母国の料理を商品化したのです。ロシアのエロシェンコがいたので、ロシアのボルシチ、中国の孫文を考えて月餅、インドのラス・ビハリ・ボースが娘の夫だったのでカリー、その三つを取り上げました。繰り返すようですが、黒光にとってはインドよりもロシアの方が大切で、憧れていたのですよ。
१९२७ में, कोक्को ने एक नया व्यवसाय आरंभ किया। उन्होंने नाकामुराया चाय और उपाहारघर का उद्घाटन किया, जहाँ उन शरणार्थियों के मातृभूमियों के कुछ व्यंजन बिकते थे, जो उस समय उषाद्वीप में बस रहे थे और जिनकी लोगों में स्वीकृति बढ़ रही थे। क्योंकि वे एरोशेंको को ठिकाना दे रहे थे, तो उपाहारों में रूसीय ‘बोर्श्त’ परोसने लगे। सुन-यात-सेन के स्मरण में चीनी शशिपिष्ट (मून-केक) परोसते। और क्योंकि रास बिहारी बोस ने अपनी बोटी को ब्याहा, तो कोक्को ने एक स्वरचित करी पाककृति बनाई। यही तीन व्यंजन परोसे जाते थे। अपने शब्दों को दोहराते यह स्पष्ट किया जाये, कि इस बात को समझना महत्वपूर्ण है कि कोक्को के मन में रूस के लिये भारत से कहीं अधिक मान और श्रद्धा थी।
In 1927, Kokkō launched a new business. She started the Nakamuraya tea house and restaurant, where they sold dishes from the motherlands of refugees who were residing at that time and popular in Japan. Since they were housing Eroshenko, they served Russian borscht. Thinking of Sun Yat-sen, they served Chinese moon cakes. And, since Rash Behari Bose was married to their daughter, Kokkō came up with an original curry recipe. These were the three dishes that they served. I am repeating myself, but it is important to understand that Kokkō valued and admired Russia much more than she did India.

現在ボルシチや月餅よりカレーの方が中村屋を代表した商品になっているのは、決して黒光がそれを狙ったのではありません。日本国民が全く別の理由で日本のカレー文化を開発し、発展させたからなのです。
वर्तमान काल में करी हि नाकामुराया नाम का प्रतिनिधित्व करता है, न कि बोर्श्त या शशिपिष्ट, परन्तु यह कोक्को का आशय नहीं था। इसके सर्वथा अन्य कारण हैं कि करी-सेवन का चलन पनपकर जापान में विस्तृत हुआ।
At present, curry is far more representative of Nakamuraya than is borscht or moon cakes, but this was by no means Kokkō’s intention. It was for an entirely unrelated reason that curry culture developed and flourished in Japan.
日本では1858年に横浜港が開港してから多くの人達がカレーを食べるようになっていました。1900年近くになると上野精養軒(1887年開店)で独特のカレーをレストランで提供し、1902年にはその調理法を出版しました。それが今日本に定着している日本独特のカレーです。
१८५८ ईसवी में योकोहामा पत्तन और पोताश्रय के उद्घाटन के बाद, उषाद्वीप में बहुत सारे लोग करी का सेवन करने लगे। १९०० होने तक, उएनो सेइयोकिन उपाहारघर (जो १८८७ में खुला) करी परोसने लगा, और १९०२ में उनके पौरोगव (मुख्य बावर्ची) ने एक पुस्तक छपवाया जिससे सारे गृहिणी इस पाक-प्रणाली को सीख सकें। यही उस विशिष्ट रूप से निराली जापानी करी का आरंभ था, जो आज द्वीपभर में अति लोकप्रिय है।
After the Port of Yokohama opened in 1858, many people in Japan began eating curry. By 1900, the Ueno Seiyōken restaurant (opened in 1887) was serving curry, and in 1902 their chef published a book to teach housewives how to cook this cuisine. This was the start of the characteristically unique Japanese curry that is so popular in Japan today.
精養軒のカレーはフランス式にルーを作って加えて作るものなのですが、そのルー自体はフランス人がインドで学んだものです。黒光はそのカレーに酷似しながらも更に工夫を加えたカレーをイギリス式のグレービーポットに入れ、イギリスの紋章入りの皿やスプーンやフォークを置いてイギリス風に配膳しました。米は日本の米でした。インドでは殆ど肉を食べないのですが、黒光は西洋的な高価さを演出するために中村屋直営の飼育場で育てた軍鶏をカレーに使いました。米も中村屋直営農家の白目米を使いました。
सोइयोकिन करी को फ़्रांसीसी शैली में तैयार किया हुआ कसार (‘रू’) से बनाया जाता है, परन्तु फ़्रांसीयों ने स्वयं ‘रू’ का ज्ञान भारतीयों से सीखा था। यद्यपि कोक्को की करी इस सेइयोकिन करी से मिलता-जुलता है, फिर भी उसके कुछ विशिष्टताएं हैं, जिसमें परोसे जाने की ब्रिटिश शैली भी है – ब्रिटिश रसा-प्याले में, और थाली, चमच और कांटों पर आंग्ल राजचिह्न मुद्रित है। करी और जापानी चाँवल की जौड़ी परोसी जाती है। भारत का बहुसंख्य जनता मांस नहीं खाता, परन्तु पाश्चात्य व्यंजनों के समान अधिक मोल पर बेचने के लिये वह नाकामुराया के अपने पशु-खेती से प्रशस्त आखेट-विष्करों (लड़ाये जाने वाले कुक्कुट) का मांस डालती थीं। उनके अपने केदारों में उगाये गये विशिष्ट चाँवल, शिरोमि-माई, के साथ परोसा जाता था।
Seiyōken curry is made using roux that is prepared in the French style, but roux itself was learned by the French from Indians. Although Kokkō’s curry resembles this Seiyōken curry, but it has many particulars, including being served in a very British fashion, in a British style gravy pot, with plates, spoons and forks all bearing the English coat of arms. The curry is paired with Japanese rice. The vast majority of Indians do not eat meat, but in order to sell it at a high price at par with western dishes, she used meat from praised game cocks that they raised on Nakamuraya’s own farm. They also served with special rice, shirome-mai, grown in their own paddy fields.

そうすることで、普通のレストランの8倍もの値段でカレーを売ることに成功したのです。もちろんレストランの内装もヨーロッパ風でした。インドを支配したイギリスとフランスの威風を使って商売したのですから他の店は到底かないませんよね。
ऐसा करके वे अपनी करी को दूसरे माध्य जापानी उपाहारघरों से आठ-गुना मोल पर बेच सकते थे। सहज बात है कि उनके रिस्तोरान का आंतरिक सजावट भी यूरोपी ढंग की थी। दूसरे व्यवसाय नाकामुराया से स्पर्धा कर हि नहीं सकते थे। अन्ततोगत्वा, उन्होंने उन्हीं आंग्ल और फ़्रांसीय उपनिवेशवादियों का राजसी ठाठ का उपयोग करके अपने आप को ऊपर उठाया, जो इतनी देर तक भारत पर दमनकारी वर्चस्व चला रहे थे।
By doing so, they were able to successfully sell their curry at eight times the price of average Japanese restaurants. Naturally, the interior of their restaurant was also decorated in the European style. Other businesses could not possibly compete with Nakamuraya. After all, they raised themselves up using the majestic image of the English and French colonisers, the very people who had for so long dominated India.

インドはイギリスの植民地だったのですから、インドでイギリス人の征服者や特権階級だけが口にする料理を作っても「本場インドのカリー」といって嘘ではないでしょう。それに、英領インド帝国の料理人は皆インド人だったでしょうからどうみてもインド人の料理です。でも、現在、普通のインド人が食べる今のインドの食べ物と違いが大きいのは当たり前のことですよね。
क्योंकि भारत आंग्लदेश के अधीन था, तो शायद यह पूर्णतः झूठ नहीं था कि उन व्यंजनों को “यथार्थ भारतीय करी” बूलाया जाये जो कि भारतीय लोग अपने ब्रिटिश शासकों और विशेषाधिकारी वर्ग की सेवा में अनन्य भोग के रूप में चढ़ाया करते थे। इसके अतिरिक्त, ब्रिटिश साम्राज्य के सारे सूद तो भारतीय हि होते होंगे, सो ऐसे व्यंजन को भारतीय बुलाना झूठ नहीं बनता। हाँ यह तो सच है कि जो भोजन आम भारतीय स्वयं खाते-पीते थे, और जो खानपान वह अपने ब्रिटिश शासकों और उनके देशी चेलों के लिये परोसते थे, उन दोनो में बड़ा अन्तर था।
Since India was a British colony, perhaps it was not completely false to refer to the dishes Indians would prepare for the sole consumption by British rulers and privileged classes as “authentic Indian curry.” Moreover, in the British Indian Empire, all the cooks would have all been Indians, so it is not wrong to say it was Indian. However, it goes without saying that there is a great difference between what the average Indian ate, compared with what they cooked for their British masters and the Indian acolytes to the British Empire.
こうして考えてみると特権階級に育たなかったラス・ビハリ・ボースが中村屋のカレーを作ったのではないことがわかりますよね。彼はイギリス帝国主義をインドから追い出すことに命をかけてきたので、英領インド帝国の支配者階級の料理など食べることも作ることもしなかったでしょうから。
इस तरह सोचा जोये तो यह स्पष्ट हो जाता है कि रास बिहारी बोस को उस विशेषाधिकार वाले देशी वर्ग की सदस्यता हेतु नहीं पाला-पोसा गया, और वह सदा ब्रिटिश के विरुद्ध संघर्ष में रहे, तो नाकामुराया की ऐसी करी के आविष्कर्ता हो हि नहीं सकते, जैसा कि सर्वत्र कुप्रचार किया जाता है। ब्रिटिश साम्राज्य को भारत से खदेड़ने के लिये उन्होंने अपने प्राण दाँव पर लगाये, और उस ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य के शासक वर्गों के इष्ट परदेशी खान-पान का वह न सेवन करते होंगे न पकवान।
If you think about it this way, then it becomes clear that since Rash Behari Bose was not raised as a member of the privileged class, and he was working against the British, he could not have invented the curry of Nakamuraya, as is widely stated. He put his life on the line to expel the British Empire from India, and would have neither eaten nor cooked the types of cuisine that were enjoyed by the ruling classes of the British Indian Empire.
黒光はインド人が作ってくれたカレーを食べてみたのですが、気に入らなかったようで、日本人が作った精養軒のカレーのほうが口にあったようです。そして、それこそが日本人の間に人気があるカレーで、商品価値があるのだと判断して、それに少しだけ工夫を凝らしたのです。大英帝国の特権階級イギリス人だけが味わえる特別インド料理というイメージでした。
कोक्को भारतीयों के हाथ की करी पहले खा चुकी थीं, पर उनको अच्छा नहीं लगा। वह सोइयोकिन उपाहारघर के उषापुत्र सूदों की करी पकवान को चाहती थी। और यही साइयोकिन करी जापानी जनता में इतनी लोकप्रिय थी, सो कोक्को ने चतुर निश्चय कर लिया कि उनकी करी भी चंद ग्राह्य तत्त्वों को समेटकर अधिक ग्राहकता प्राप्त करेगी। उनका आशय था कि एक विशिष्ट करी का उत्पादन किया जाये जो ब्रिटिश अधिपति और विशेषाधिकारी वर्ग के लिये स्वीकार्य हो।
Kokkō had eaten curry prepared by Indians before, but she did not like it. She preferred the curry prepared by Japanese chefs at the Seiyōken restaurant. Moreover, it was this Seiyōken curry that was so popular among the Japanese public, and Kokkō cleverly decided that her curry would gain more marketability by adding a little more catchy aspects. Her idea was to produce a special kind of curry that was fit for the British monarch and the privileged class.
まとめて言うと、黒光のカレーは、精養軒のカレーを黒光なりに工夫して商品化したのもです。つまり、インドのスパイスがきいた西洋シチューのようなものなのです。
समाहार यह, कि कोक्को की करी साइयोकिन की करी का किंचित् परिवर्तित संस्करण है। दूसरे शब्दों में वह मूलतः एक पाश्चात्य शैली खिचड़ी है जिसमें देशी बघार छौंक दिये गये हैं।
To sum things up, Kokkō’s curry is a slightly modified version of Seiyōken’s curry. In other words, it is basically a western style stew containing Indian spices.
私としてはそれはそれなりに大変歴史的価値のあるものだと思いますが、ただ、「ラス・ビハリ・ボースが日本に本場インドのカレーを紹介したものが中村屋のカレーだ」というのは全くの嘘なので、インド人がそれを繰り返しているのを聞くと本当に情けなくなります。
मेरे विचार में, इस तथ्य का अपने आप में एक ऐतिहासिक महत्त्व है। परन्तु यह कहना सर्वथा असत्य है कि “रास बिहारी बोस ने नाकामुराया में परोसे जाने वाले करी का आविष्कार किया”, और निन्दनीय है कि भारतीय लेग ऐसी मिथ्याओं को दोहराते रहते हैं।
In my opinion, this has great historical value in its own right. However, it is completely false to say that, “Rash Behari Bose introduced authentic Indian curry to Japan, which is served at Nakamuraya,” and it is deplorable that Indians continue to repeat such misinformation.

