テロリスト (दस्यु – Terrorist)

2001年には世界で最悪と言われるテロリズムがアメリカで起きました。セプテンバー・イレブンとか9.11テロと言われています。

लोग कहते हैं कि २००१ में जो प्रहार अमेरिका ने झेला, वह विश्व की सबसे बुरी आतंकवादी घटना थी। यह ग्यारह सप्तम्बर, या ९/११ के नाम से प्रशस्त है।

In 2001, America experienced what many say was the worst terrorist attack in the world. It is referred to as September Eleven, or 9/11.

その2001年に起きた9.11テロと1945年に死んだラス・ビハリ・ボースになにか関係があるなどと考えたことありますか?それが意外に興味深いことなのです。

क्या आपने कभी यह सोचा कि २००१ के आतंकी प्रहार का १९४५ में बीते रास बिहारी बोस से कोई संबंध होगा ? अनपेक्षित बात है, पर है एक आकर्षक कथा ।

Have you ever wondered if there is a connection between the 2001 terrorist attack and Rash Behari Bose, who passed away back in 1945? It is an unexpected, but very intriguing story.

2001年、9.11テロが起きた年は相馬愛蔵夫妻が本郷中村屋を買収して本郷中村屋を経営するようになってから100年目にあたりました。そして、相馬夫妻ともラス・ビハリ・ボースとも全く関係のない今の新宿中村屋が、この年を新宿中村屋創業100周年とし、当時低迷していた新宿中村屋の経営を盛り返す経営戦略を開始しました。

२००१, ग्यारह सप्तम्बर आतंकवादी प्रहार का वर्ष, ‘होंगो’ नगरस्थान (होंगो-नाकामुराया) में सोमा आयज़ो और कोक्को द्वारा मूलभूत नाकामुराया की प्रीप्ति की १००-बरसी वर्षगांठ थी। वर्तमान शिंजुकु-नाकामुराया उद्योग का उस सोमा और रास बिहारी बोस के समय का नाकामुराया से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं, फिर भी उन्होंने २००१ वर्ष में अपनी शताब्दी घोषित की। उस समय नाकामुराया के धंधे में मन्दी थी, सो २००१ से उन्होंने अपने ग्राहकता को बढ़ाने हेतु एक व्यापारी नीति अपनाई।

2001, the year of the 9/11 terrorist attack, marked the hundred year anniversary of Sōma Aizō and Kokkō’s acquisition of the original Nakamuraya in Hongо̄ (Hongо̄-Nakamuraya.) The present Shinjuku-Nakamuraya industry is now entirely unrelated to the Nakamuraya from the time of the Sōma’s and Rash Behari Bose, yet they designated 2001 as their centennial. At the time, the present Nakamuraya had been suffering a slump in business, so from 2001, they actively engaged business tactics to boost their customer base.

本郷中村屋は東京大学赤門前にあって、相馬夫妻が1901年に買収した時、すでに繁盛していたお店でした。相馬夫妻は1907年に本郷中村屋新宿支店を開設、1909年に支店を現在の中村屋の位置に移して本店にし、新宿中村屋と名付けました。本郷中村屋は番頭に経営を任せました。

होंगो-नाकामुराया का स्थान तोक्यो विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित आकामोन (लाल फाटक) के ठीक समक्ष है, और जब सोमा ने १९०१ में इसे प्राप्त किया तब बिक्री गरम थी। शिंजुकु में नाकामुराया की शाखा १९०७ में खुली, और १९०९ में उसे वर्तमान स्थान पर परिवर्तित किया, इसे केन्द्र अभिहित करके शिंजुकु-नाकामुराया नाम दिया, और होंगो-वाले आपण को शाखा बना डाला। व्यापार तब से शिंजुकु-नाकामुराया के नाम से प्रसिद्ध हुआ, और होंगो-शाखा को एक कर्मचारी के प्रबंध में रखा गया।

Hongō Nakamuraya was located just in front of the iconic Akamon (Red Gate) of Tokyo University, and when the Sо̄ma’s acquired the business in 1901, the shop was already thriving. They built a Nakamuraya branch in Shinjuku in 1907, and in 1909, they moved it to the present location, designated this the main branch and named it Shinjuku-Nakamuraya, making the one located in Hongō its branch. The business then came to be known as Shinjuku-Nakamuraya, and the Hongō branch was placed under the management of one of their employees.

Hongo Akamon-mae Street view in Meiji era

それから、新宿中村屋は1945年にイギリスとアメリカによる空襲で全焼し、跡地は不法占拠され、そこに闇市が出来ました。相馬夫妻が尾津組を相手に訴訟を起こし、2年目の1947年に土地を取り戻しました。この年相馬夫妻の長男安雄が社長、愛蔵が会長として、中村屋という会社が再復帰しました。この7年後の1954年には愛蔵が、1955年には黒光が、そして1957年には安雄が亡くなりました。

फिर १९४५ में, शिंजुकु-नाकामुराया आंग्लदेश और अमेरिका के विमानाक्रमणों में राख होकर धूल में मिल गया। जिस स्थान पर वह टिका था, उसे पूरी तरह से अधिगृहीत कर लिया गया, और वहाँ एक काला हाट खड़ा कर दीया गया। सोमा परिवार ने कान्तो ओज़ुगुमी (कान्तो ओज़ु टोली तोक्यो की एक अपराधी अभिषद् थी) पर अभियोग चलाया और अन्ततः फ़रवरी १९४७ में उनको अपनी भूमि पर पुनः अधिकार मिला। उस वर्ष, सोमा परिवार के बेटे यासुओ ने नाकामुराया व्यवसाय की प्रबंध संचालक की पदवी स्वीकार किया, और आयज़ो अध्यक्ष बने। इस के बाद अचिर काल में हि तीनो एक के बाद एक बीत गये – १९५४ में आयज़ो, १९५५ में कोक्को और १९५७ में यासुओ।

After that, in 1945, Shinjuku Nakamuraya was completely burned to the ground in the air raids by England and America. The land on which it had formerly stood was illegally occupied, and a black market was established there. The Sōma’s launched a legal action against the Kantō Ozugumi (the Kantō Ozu gang was a crime syndicate in Tokyo), and were finally able to regain their land in February 1947. That year, the Sōma’s son Yasuo became the managing director of the Nakamuraya business, and Aizō became the president. Soon after this, all three passed away one after another – Aizō in 1954, Kokkō in 1955, and Yasuo in 1957.

新宿中村屋消失
戦災で丸焼けになった新宿

ですから、正確に言えば、ラス・ビハリ・ボースと関係があった相馬夫妻の新宿中村屋は、大東亜戦争中空襲の最中にボースが亡くなってまもなく1945年に空襲で消えたわけです。

तो ठीक बखान यह होगा कि जिस नाकामुराया को रास बिहारी बोस जानते थे, उसके स्वामी आयज़ो और कोक्को थे, और वह व्यवसाय १९४५ के निरन्तर अमेरिकीय वैमानिक धावों में भस्म हो कर ओझिल हो गया, जिस काल में स्वयं बोस भी कुछ हि देर पहले बीत गये थे।

So, to put it correctly, the Nakamuraya that was known to Rash Behari Bose, that was owned by Aizō and Kokkō, disappeared in 1945 when it was burned to the ground in the endless American air raids, during which Bose himself had passed away just shortly earlier.

Shinjuku after carpet bombings

本郷中村屋は相馬夫妻が買収した1901年よりずっと前からありました。1901年から1909年までは相馬夫妻が経営する本郷中村屋になり、新宿中村屋が出来たのは1909年です。その時から長い間新宿中村屋と、本郷中村屋がありました。今の新宿中村屋が出来たのは、ひいき目に見てどんなに早く見積もっても相馬安雄が亡くなった1957年です。どこをどうみても今の新宿中村屋が2001年に創業100周年という計算にはなりません。

होंगो-नाकामुराया का अस्तित्व तो १९०१ में सोमा के क्रयण के बहुत पहले से हि था। आयज़ो और कोक्को ने १९०१ से १९०९ तक व्यवसाय चलाया, और फिर १९०९ में शिंजुकु नाकामुराया की स्थापना की। उसके बाद दोनो स्थानों का लंबे समय तक संचालन होता रहा। उदार अनुमान से भी वर्तमान नाकामुराया व्यवसाय का आरम्भ  १९५७ में सोमा यासुओ के मृत्यु से पहले हो हि नहीं सकता। चाहो जिस कोण से देखें, वर्तमान नाकामुराया की शताब्दी २००१ में होना असंभव था।

Hongō Nakamuraya existed long before the Sōma’s purchased it in 1901. Aizō and Kokkō ran the business there from 1901 to 1909, and then established Shinjuku Nakamuraya in 1909. The two locations remained in operation for a long time after that. Even being generous, the present Nakamuraya could only have begun after Sōma Yasuo’s death in 1957, at the very earliest. No matter how one looks at it, the present Nakamuraya could not possibly have been having its centennial in 2001.

明治時代の赤門

そして、ラス・ビハリ・ボースや相馬夫妻と今の中村屋はなんら繋がりがないのです。だからこそ、ラス・ビハリ・ボースの名誉を傷つける行為を平気で展開し、ボースを会社の商売道具にして容赦なく弄くりまわるのです。

इस के अतिरिक्त, वर्तमान नाकामुराया का सोमा और रास बिहारी बोस से कोई सम्पर्क या संबंध नहीं। ठीक इसी कारण इन लोगों को कोई झिझक नहीं कि अपने धंधे को बढ़ाने के लिये उनके विख्यात नाम का निष्ठुरता से दुरुपयोग करते रहें, उन व्यक्तियों के बारे में ढीले-ढाले मिथ्याओं का निश्चिन्त प्रसारण करें, जिससे उनकी साख और प्रतिष्ठा पर आँच पहुंचे या क्षीण होवे।

Moreover, the present Nakamuraya is in no way affiliated with Rash Behari Bose and the Sōma’s. It is precisely for this reason that they can nonchalantly broadcast misinformation that damages and undermines his prestigious reputation, and mercilessly use his name as a tool for boosting their business.

では、9.11テロの年2001年の中村屋を見てみましょう。この年中村屋は本格的にカレーのマーケットに進出し、レトルトカレーを売り出しました。同年『新宿中村屋シェフが教えるカリー・スパイス料理』という本を出版し、「新宿中村屋インドカリーの店」第一号店を開店しました。

अब २००१ में नाकामुराया की स्थिति देखें, जिस वर्ष में ९/११ का आतंक मचा। उस समय नाकामुराया करी-व्यवसाय में उतरे, और थैली-दान करी के गठरीयाँ बेचने लगे। उसी वर्ष, उन्होंने शिंजुकु नाकामुराया शिफ़ु गा ओशियेरु करी – सुपाइसु रियोरी (अनु. – नाकामुराया सूद का सिखाया करी – उपस्कर सहित पकवान) नामक पुस्तक प्रकाशित किया, और नाकामुराया की पहली शाखा खोली जिसमें करी परोसा जाने लगा।

Let us now look at the situation of Nakamuraya in 2001, the year of the 9/11 terrorist attack. At that time, Nakamuraya got into the curry market, and began selling retort curry packs. That same year, they published the book, Shinjuku nakamuraya shefu ga oshieru carii: supaisu ryōri (trans. Curry Taught by a Nakamuraya Chef: Cooking with Spices), and they opened their very first branch of Nakamuraya that served curry.

その2年後の2003年に「100年史」を 出版して、今の中村屋とラス・ビハリ・ボースを結びつけました。そして、そのまた2年後の2005年にに中島岳志の「中村屋のボース」が出版され、受賞しました。この本は、中村屋の歴史から始まり、後半がいわゆる近代日本のアジア主義というものの批判で終わります。2008年には「中村屋のボースが語るインド神話ラーマーヤナ」などという本まで出版されました。その間、NHKや新聞などを通して「中村屋のボース」という名前が定着したわけです。

दो वर्ष बाद, २००३ में, उन्होंने ह्याकुनिन शी (अनु. – हमारा १०० वर्ष का इतिहास) छपवाया, और इस युक्ति से वर्तमान नूतन नाकामुराया को रास बिहारी बोस के साथ जोड़ा। फिर २००५ में, दो वर्ष और बीतने के उपरांत, नाकाजीमा ताकेहाशी का पुस्तक नाकामुराया वाले बोस छपा, और तुरंत हि दो पुरस्कार का पात्र बना। यह पुस्तक नाकामुराया के नेपथ्य के इतिहास से आरंभ होता है, और अगला आधा भाग उषाद्वीप के तथाकथित सार्व-एशियाई-सिद्धांत की निन्दा को समर्पित है। २००८ में, उन्होंने नाकामुराया नो बोसु गा कतारु इन्दो शिन्वा रामायण (अनु. – भारतीय काव्य रामायण, नाकामुराया वाले बोस के अनुसार) नाम से पुस्तक छपवाया। उसी बीच, एन.एच.के. (जापान प्रसार निगम) और कई समाचार पत्र सक्रिय रूप से ‘नाकामुराया वाले बोस’ की उपाधि फैलाकर सार्वजनिक संज्ञान में स्थापित कर रहे थे।

Two years later, in 2003, they published Hyakunen shi (trans. Our 100 Year History), and with this, intertwined the present, new Nakamuraya with Rash Behari Bose. Then, in 2005, another two years later, Nakajima Takeshi’s book Bose of Nakamuraya was published, and was immediately given two awards. The book begins with the history behind Nakamuraya, and the latter half is dedicated to criticizing what he refers to as Japan’s pan-Asianism. In 2008, he published a book called, Nakamuraya no Bōsu ga kataru indo shinwa rāmāyana (trans. The Indian Myth, Rāmāyana, as Told by Bose of Nakamuraya). Meanwhile, NHK (Japan Broadcasting Corporation) and newspapers were actively spreading and establishing the name, Bose of Nakamuraya.

ここに、もう一つ大切な要因があります。2005年は日本の終戦60周年目にあたりました。日本人にとって60年というのはとても大切な節目です。その60周年目を目指して、2001年から2005年にかけて、あらゆるところで盛んに様々な取り組みや企画がなされました。日本人達が大東亜戦争に関係したラス・ビハリ・ボースに興味を持つのに良いタイミングだったわけです。

इस समकालन का एक और उपादान था। २००५ में जापान में युद्ध के अन्त की ६०-वाँ वर्षगांठ थी। हिन्दु संस्कृति की तरह, उषाद्वीपी संस्कृति में भी ६०-वीँ बरसी का एक विशेष महत्व है। इस बरसी को लक्ष्य बनाकर नाकामुराया के स्वामियों ने २००१ से २००५ तक सक्रियता से काम किया, और हर पैंतरा अपनाकर तैयारी की। क्योंकि रास बिहारी बोस बृहत्तर पूर्वी एशियाई युद्ध से जुड़े थे, सो उनके बारे में जनमानस की आसक्ति जगाने का यह उचित समय था, और इस युक्ति से नाकामुराया की ग्राहकता बढ़ती।

There was another important factor of this timing. 2005 was Japan’s 60th anniversary year of the end of the war. In Japanese culture, the number 60 bears much importance. Targeting this year, the proprietors of Nakamuraya worked actively from 2001 to 2005, using every possible tactic, in preparation. Since Rash Behari Bose was connected to the Greater East Asia War, it was the perfect timing to get people interested in him, and through him, come to patronize Nakamuraya.

日本の子供60年 日本写真家協会編
日本の子供60年 日本写真家協会編

本郷中村屋は相馬愛蔵が買収した時から何年も前に出来たお店だったし、今の中村屋が相馬愛蔵の中村屋を買収したのはずっと最近のことでした。それに、新宿中村屋のカレーレストランは2001年に開業したのです。(1927年ではありません)「100年史」は、今の中村屋が相馬家に続く会社であるかのような錯覚を起こさせるための道具として作られたのです。

सोमा आयज़ो द्वारा कीने जाने से पहले हि होंगो नाकामुराया का अस्तित्व था, और आज से बस कुछ हि वर्ष पहले वर्तमान व्यवसाय प्राप्त हुआ। एवम् २००१ में हि नाकामुराया करी उपाहारघर का उद्घाटन हुआ (१९२७ में नहीं)। उपर्युक्त ह्याकुनिन शी (हमारा १०० वर्ष का इतिहास) इस मोह को फैलाने के प्रयोजन से लिखा गया कि वर्तमान नाकामुराया का सोमा परिवार से निजी संबंध है।

Hongō Nakamuraya had already existed years before Sōma Aizō purchased it, and it was only very recently that the present business was acquired. Moreover, it was only in 2001 that the Nakamuraya curry restaurant was opened (not in 1927). The earlier mentioned Hyakunen shi (Our 100 Year History) was written for the purpose of creating the illusion that the present Nakamuraya is directly connected to the Sōma family.

要約すると、中村屋とカレーとラス・ビハリ・ボースを繋げたのは、2001年から2008年に渡る今の新宿中村屋の強烈な商業的作戦であり、単に今の中村屋がレトルトカレーで市場を独占するための商売戦略でしかないということです。

संक्षेप यह कि वर्तमान नाकामुराया और रास बिहारी बोस का संबंध मात्र व्यापारी विज्ञापन और कुप्रचार की रचित मिथ्या है, जो कि वर्तमान नाकामुराया के स्वामियों द्वारा २००१ से २००८ तक चलाया गया था। थैली-बंद करी मंडी पर छा जाने का यह मात्र उनकी व्यापार-नीति थी।

In summary, the connection between the present Nakamuraya and Rash Behari Bose is the product of the vigorous business tactics carried out by the proprietors of the present Nakamuraya, from 2001 to 2008. It was no more than their strategy to dominate the retort curry market.

Nakamuraya retort curry

はてさて、これは他愛のない、無害な嘘なのでしょうか?

क्या आप इसे एक निष्पाप और छोटा-मोटा झूट कहेंगे ?

Would you say that this is a harmless lie?

著作物「中村屋のボース」で、中島はラス・ビハリ・ボースを9.11テロと結び付け、昔のテロリストとして描いています。ラス・ビハリ・ボースはインドをイギリスの恐怖政治から救ったヒーローなのです。それなのに、彼をイギリスの正当な為政者(残虐な侵略者でしかありません)を殺人しようとしたテロリスト、そして、インドを無差別爆撃しようとしたテロリストだと位置づけたのです。中島が完全に欧米型思考なのは明確ですね。まあ、彼と同じ思考回路の人たちにとっては良い本でしょう。でも、インド人にとってはもっての外なのです。

नाकामुराया वाले बोस पुस्तक में नाकाजीमा ने रास बिहारी बोस की तुलना ९/११ आतंकवाद से किया (उस समय सारा जग उस अनहोनी घटना से त्रस्त थी), और बोस को बीते कल का दस्यु बताया। आपको स्मरण दिला दूँ कि रास बिहारी बोस एक शूरवीर थे जिन्होंने भारत को ब्रिटन के दस्यु-शासन से छुड़ाने में योगदान किया। इस सच्चाई के विपरीत, नाकाजीमा ने बोस को हि दस्यु कहा, जिन्होंने भारत के अधिकारपूर्ण शासकों (नृशंस ब्रिटिश आक्रान्ता) की हत्या करने का प्रयास किया, और जो अन्धाधुन्ध बम-विस्फोटों का योजनाकार थे (इस तात्पर्य को लपेटते हुए कि वह निर्दोष भारतवासियों का हनन करने की योजना बनाते थे)। इनका तर्काधार पाश्चात्य की ओर सर्वथा पक्षपाती है। मेरे मति में नाकाजीमा का पुस्तक शायद उन लोगों के लिये ठीक होगा जो पाश्चात्य के उनहीं मान्यताओं में विश्वास रखते हों, परन्तु यह विहासपूर्ण होगा यदि भारतीय सज्जन इसे पढ़ें।

In his book, Bose of Nakamuraya, Nakajima equates Rash Behari Bose with the image of the 9/11 terrorism (at that time, the whole world was literally terrorized by this incident), and defines Bose as a terrorist of the past. Let me remind you that Rash Behari Bose was a hero who helped India from the terrorizing regime of British colonialism. Contradicting this truth, Nakajima called Bose a terrorist who tried to assassinate the rightful ruler of India (brutal British invader), and masterminded indiscriminatory bombings (implying that he was planning to kill innocent Indians.) His logic is absolutely biased towards the West. In my opinion, Nakajima’s book is suitable for people who share the same Western values, but it is absolutely ridiculous for good Indians to read it.

本のカバーに使ったボースの写真をよく見てみてください。テロリストの潜在的意識効果を強めようと、本来の写真を暗くしましてありますね。私は、この雛形を見ましたが、これでもかというぐらい真っ黒にテカテカと塗りつぶしてありました。左のオリジナルの写真と比べてみてください。左のボースは率直な人物、右のは暗い物陰に潜んで冷たい目で覗き込んでいるような印象を受けませんか?これは悪質な意識操作です。

अब ऊपर छायाचित्र को देखें (दाहिने ओर), जो नाकाजीमा के पुस्तक का आवरण है। उन्होंने मूलचित्र (बाएँ) के रंग को तीव्र गहरा करवाया। मैं ने बोस के इस छेड़े हुए चित्र का मूलरूप देखा है, जिसका नाकाजीमा ने दुरुपयोग किया, और वह काले रंग के गाढ़े परत से चमक रहा था। कृपया दोनो की तुलना करें। क्या बाएँ ओर के छायाचित्र से यह प्रतीति नहीं झलकती है कि बोस एक सच्चे मानस थे ? और दाहिने चित्र से क्या ऐसा आभास नहीं होता कि वह एक निर्दय और शड्यंत्रकारी व्यक्ति थे जो एक छाया के पीछे से ताक रहे हैं ? यह मानसिक प्रभाव डालने की एक धूर्त युक्ति है।

Now, please take a look at the photo (on the right), which is the cover of Nakajima’s book. He intensely darkened the original photo (on the left). I saw the original of this tampered version of Bose’s photo that Nakajima had used, but it was shining with a thick layer of black pigment. Please compare these two. Wouldn’t you get the impression that Bose was an honest person from the photo on the left? And, from the image on the right, would you not feel that Bose was a cold and calculating man who was peering out from behind a shadow? This is an evil form of mind-control.

ラス・ビハリ・ボースは柔和で温かく、冗談が上手で人を楽しませるやさしい人でした。下の写真ではボースの冗談に耳を傾け、頭山満を始め有識者たちが和やかにしているのが感じられますね。

रास बिहारी बोस एक विनम्र और मिलनसार व्यक्ति थे, जो दयालु भी थे और लोगों के मन को अपने निराले चुटकुलों से रंजित किया करते थे। इसका भान नीचे वाले चित्र से हो जाना चाहिये, जिसमें जापानी सज्जन बोस से बातचीत का आनंद ले रहे थे और अच्छा समय बिता रहे थे।

Rash Behari Bose was a gentle and warm person, who was kind and entertained people with his marvelous jokes. You should be able to feel this from the picture below in which Japanese gentlemen were enjoying Bose’s conversation, and having a good time.

中島は、インド独立運動組織をテロ組織とし、ラス・ビハリ・ボースをテロリストとして位置づけました。そしてインド独立運動を全面的に援助した日本を侵略国家と決めつけました。日本が東アジアが西欧の植民地政策から脱却すべきだとしたことを危険思想、アジア侵略行為だとしているのです。

नाकाजीमा ने अपने परिभाषा में उन भारतीय मंडलियों को आतंकवादी गण अभिहित किया है जो पूर्ण स्वराज की ओर कार्यरत थे, और रास बिहारी बोस को इस परिभाषा के अन्तर्गत दस्यु बताया है। उन्होंने जापान को भी आक्रान्ता कहा है क्योंकि उसने चरम सीमा तक भारतीय स्वातंत्र्य का समर्थन किया। उन्होंने कहा है कि पूर्वी एशियाई देशों को पाश्चात्य औपनिवेशिकता से छुड़ाने का प्रयास जापान को वास्तव में आक्रान्ता बनाता है।

Nakajima defines the groups of Indians who were working towards Indian independence as terrorist organizations, and writes that Rash Behari Bose as a terrorist. He also defines Japan as an invader because she supported Indian independence to the fullest extent. He says that the act of Japan trying to make East Asian countries independent of Western colonization was Japan’s invasion of these countries.

「中村屋のボース」という本は、ラス・ビハリ・ボースを侮辱し、インド人を軽蔑し、日本を貶め、欧米諸国と中華人民共和国と共産主義を称賛する本なのです。ラス・ビハリ・ボースとインドと日本が大嫌いな人にとってはいい本ですが、もしそうではなかったら、この本はゾッとするほどいやで有害な本です。

नाकामुराया वाले बोस नामक पुस्तक रास बिहारी बोस और भारत का अपमान करने के उद्देश्य से लिखा गया, और उषाद्वीप को कलंकित करते हुए पाश्चात्य देशों, साम्यवादी चीन और साम्यवाद की प्रशंसा करने की चेष्टा है। यह पुस्तक उन लोगों के लिये अति अनुकूल होगा जो रास बिहारी बोस के साथ पारम्परिक भारत और उषाद्वीप से घृणा करते हैं, परन्तु आप में से जिनकी मति इस विषय में विपरीत हैं, उनके लिये यह एक कुत्सित और विषाक्त पुस्तक है।

The book, Bose of Nakamuraya, is written with the intention of insulting Rash Behari Bose and India, while vilifying Japan, and also with the aim of praising Western nations, Communist China, and communism. This book is suitable for those who hate Rash Behari Bose and traditional India and Japan, but for those of you who are of the opposite views, it is a despicable and toxic book.

余談ですが、「中村屋のボース」の英訳本には誤訳がたくさんあります。故意にせよ、単純な間違いにせよ、意味が反対だったりするところがけっこうあるのですよ。日本語と英語が両方同じように読める人は英語の翻訳本とオリジナルを細かく比較して、訳本に頼ることの問題点を見つけ出してください。

इस वृत्तिलेख के मुख्य विषय के अतिरिक्त, यह भी बताते चलूं कि नाकामुराया वाले बोस के आंग्ला संस्करण में अशुद्ध अनुवादों की भरमार है। पता नहीं यह दोष जान-बूझ कर डाले गये हैं या त्रुटियाँ हैं, पर कई जगह ऐसे वाक्य मिलते हैं जो जापानी मूल के ठीक उलटे अर्थ बतलाते हैं। यदी आप उषाद्वीपी और आंग्ला दोनो में समान कौशल्य रखते हैं तो दोनो का परिशीलन करिये। आप को यह बात स्पष्ट हो जायेगा कि ज्ञानप्राप्ति के लिये भाषान्तरित लेखजात पर भरोसा रखने में कितनी जोखिम है।

Beside the main point of this post, I might add that the English version of Bose of Nakamuraya, is full of mistranslations. I am not sure whether those mistakes are intentional or by error, but there are many instances where the statements are the exact opposite of what is written in the Japanese original. If you are equally proficient in both English and Japanese, I would suggest that you go over them carefully. You will discover how dangerous it is to rely on translated materials for information.

ラス・ビハリ・ボースの研究は原文を読むことがとても大切なのですよ。

रास बिहारी बोस पर शोध करने के लिये मूल भाषाओं में मूल स्रोतों का अध्ययन अनिवार्य है, क्योंकि यह विषय कुप्रचार और मिथ्यापवाद से भरा है।

It is imperative to read original documents in their original languages if you want to study Rash Behari Bose, as this field is rampant with propaganda and misinformation.

2 thoughts on “テロリスト (दस्यु – Terrorist)

    1. I appreciate your concern. That is a valuable point. But, we are trying to be as honest as possible to everybody, including those who are multilingual as well, so that we are not misleading the public with mistranslations. Multilingual people will be assured with our effort. Please be patient with us. What is important here is that you get the truth and overcome the intense and dark force of propaganda.

      Like

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Design a site like this with WordPress.com
Get started