ラス・ビハリ・ボースがインド独立運動の英雄となった最も象徴的な事件はニューデリーでインド総督ハーディング卿が爆弾で襲われた事件です。
रास बिहारी बोस को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का शूरवीर बनाने वाले सबसे प्रतीकात्मक घटनाओं में से एक नई दिल्ली में घटी, जब भारत में ब्रिटन के राजप्रतिभू, लॉर्ड हार्डिंग, पर प्रस्फोट से प्रहार हुआ।
One of the most symbolic events that made Rash Behari Bose the hero of the Indian independence movement was the incident in which the Viceroy of India, Lord Hardinge, was attacked with a bomb in New Delhi.
1912年12月25日の出来事でした。その時、新しくイギリス領インド帝国の首都となったニューデリーにハーディング卿が象に乗りパレードを引き連れて入都しようとました。その時、厳重な警戒の中、大勢の民衆が見守る中で、象の背中のあたりで爆弾が炸裂したのです。
यह प्रसंग २५ दिसंबर १९१२ में सामने आई। उस समय, नई दिल्ली को ब्रिटिश-भारत की राजधानी नूतन हि निर्दिष्ट किया गया था, और एक वैभवशाली शोभायात्रा के अन्तर्गत यह नियोजित था कि हाथी पर सवार लॉर्ड हार्डिंग राजधानी पहुँचेंगे। और फिर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और ठाठदार निःशाण देखने आये देशीयों की बड़ी भीड़ के आँखों के सामने हार्डिंग के हाथी के पीठ पर अचानक धमाका हुआ।
This incident unfolded on December 25, 1912. At that time, New Delhi had newly been designated as the capital of British India, and it was planned that Viceroy Hardinge would arrive in the capital upon the back of an elephant as part of a grand procession. And then, right before the eyes of the strict security, and the large crowd of Indians who had gathered to observe the parade, a bomb suddenly exploded on the back of Hardinge’s elephant.

総督は怪我をしましたが、命に別状はありませんでした。警察は必死の捜索の末に犯人を数人逮捕しました。そして、何日も拷問した上処刑してしまったのです。
राजप्रतिभू घायल हुए, पर उनके प्राण कोई संकट में नहीं पड़े। आरक्षक दल ने व्यग्रता से जनसमूह को खंगाला, और कई देशीयों को निगृहीत करके उनपर बहुत दिनों तक यातनाएं ढाए, और फिर उनको मार दिये।
The Viceroy was injured, but there was no risk to his life. The police frantically searched the crowds and arrested a number of Indians who they then tortured for several days, and then executed.
イギリスが犯人を勝手に決め、処刑してしまって、その事件に関するレポートを書き上げたのですから、イギリス側の書類は全く当てになりません。首謀者はラス・ビハリ・ボースであったのですが、彼は上手く現場を逃げました。まだ彼にはインド独立という大きな仕事が残っていましたからね。
आंग्लदेश ने कुछ भारतीयों को अपने स्वेच्छा से चुनकर उन्हें अपराधी नामित किया, और फिर अपना एक प्रतिवेदन संपादित किया। आंग्लों के ऐसे प्रलेखों का कोई भरोसा नहीं किया जाना चाहिये। इस प्रसंग के नायक रास बिहारी बोस थे, पर वह दक्षता से पलायन करने में सफल रहे। यतोहि, मुक्ति के संघर्ष में अभी कई भारी कार्यों का निर्वाह शेष था।
England selected a number of Indians and designated them as the criminals, of their own accord, and then they produced their own report about the incident. Such documents written by the English must not be believed. The leader of this incident was Rash Behari Bose, but he was able to skillfully flee the scene. After all, there were still many great tasks that needed to be carried out in the fight for independence.

実際に爆弾を仕掛けた本人がだれで、爆弾が象に仕掛けられたのか、投げつけられたのかもはっきりしていません。ラス・ビハリ・ボースはその事件の詳細は死ぬまで一切口にしませんでした。
आज तक यह बात अनिश्चित है कि प्रहार किसके हाथों किया गया, और क्या प्रस्फोटक को राजप्रतिभू पर फेंका गया या पूर्व हि हाथी से संलग्न था। रास बिहारी बोस इन विवरणों को अपने समाधि तक अपने साथ ले गये।
It remains uncertain to this day, who exactly carried out the attack, and whether the bomb was thrown at the Viceroy, or attached to the elephant. Rash Behari Bose carried the details of that incident to his grave.
現在でもまことしやかに事件の詳細を語る人たちは、公開になったイギリスの機密書類を読んだ人か、それを又聞きした人たちです。それに、自分の見解にあった証言をしてくれる証人を何人か集めるだけで嘘の上塗りをして満足します。事実に頼るのではなく、誰が何を言ったかを羅列して終わります。
उस समय भी, जो लोग प्रस्फोटन विषय पर झूठे वृत्तांत फैला रहे थे, उनके मिथ्या कहानियां या तो अवर्गीकृत ब्रिटिश प्रलेखों पर आधारित थे, या फिर उन प्रलेखों को पढ़नेवालों की फटी-पुरानी किंवदन्तियों को सुनकर वे अपने कहानियों को बुनते थे। लोग प्रायः ऐसे प्रत्यक्ष साक्षीयों को बटोरकर उनसे अपने कहानियों के अनुकूल कुछ वक्तव्य बुलवाकर संतुष्ट थे, और इसी कारण यह सारे वृत्तान्त मिथ्याओं से भरे पड़े हैं। वास्तव में क्या हुआ, इस पर पड़ताल करने की जगह, यह लोग अपने भरोसे और अनुसन्धान को केवल ‘किसने क्या कहा’ तक सीमित रखा।
Even at that time, people who spread various false accounts of the bombing incident either got their information from unclassified British documents, or by hearing secondhand rumours from those who had read them. People seem to have been content with gathering eyewitnesses who would make convenient statements that agreed with what they believed, and thus, these documents are filled with falsehood upon falsehood. Rather than looking into what truly happened, they simply relied on listening to who said what.
インド独立関係の謎解きはこのようなもので氾濫しています。イギリスが絡んでくるインド問題は、イギリスの狡猾な手口を知らずに理解できません。それを学ぶのに良い材料はアムリットサル事件です。この事件についてはラス・ビハリ・ボースが自分の本で詳しく紹介しています。
भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के सूक्ष्म विवरण की पहेली ऐसे समस्याओं से परिपूर्ण है। ब्रिटिश के कूट-कपट का प्रत्यभिज्ञान के बिना भारत के ब्रिटिश-संबंधी समस्याओं को समझना दुस्तार है। इस बात को सीखने का एक अच्छा उपाय है अमृतसर परासन (जलियाँवाला बाग) की पड़ताल। रास बिहारी बोस ने इस प्रसंग के बारे में अपने प्रकाशनों में बड़े विस्तार से लिखा है।
The riddle of the details of the Indian independence movement are overflowing with issues of this sort. The problems of India that involve England cannot be understood without recognizing the cunning trickery of the British. One good way of learning about this is by investigating the Amritsar massacre. Rash Behari Bose has written in great detail about this incident in his publications.
アムリットサル事件をよく知れば、イギリスの狡猾な手口を知ることが出来て、いかにインド人が翻弄されてきたかよくわかりますよ。こんな内容も彼は日本語で書き残しているのです。是非読んでくださいね。
यदि आपको अमृतसर परासन का गभीर ज्ञान है, तो आपको आंग्लों की दुष्ट कुटिलता का भान भी हो जायेगा, और यह समझ आने लगेगा कि भारत को किसी पुतले की भाँति कितना उछाला गया है। रास बिहारी बोस के लेखों में इसके भी विवरण अंकित हैं। कृपया स्वयं पढ़ियेगा।
If you have an in depth understanding of the Amritsar massacre, you will also be able to understand England’s evil trickery, and you will know just how much India has been tossed about. The details of this, too, are recorded in Rash Behari Bose’s writings. Please do read them for yourself.

1945年8月からインドで解決しない問題、スバス・チャンドラ・ボースが飛行機事故で死んだのかそれともロシア等の外国に逃走して長い間生きていたのかなども、ラス・ビハリ・ボースが日本語で書いたアムリットサル事件の詳細を読めば正しい判断が出来るはずです。
रास बिहारी बोस के जापानी प्रकाशनों को पढ़ने से आपको भारत में इस लंबे अनसुलझे विवाद पर अपने स्पष्ट निर्णय तक पहुँचने में सहाय मिलेगा, कि क्या सुभाष चन्द्र बोस अगस्त १९४५ में विमान अवपात में मरे, या रूस पलायन करके वहाँ कई बरस बिताये।
By reading Rash Behari Bose’s Japanese publications, you should also be able to come to a clear decision and settle the long unresolved dispute in India, as to whether Subhas Chandra Bose died in an airplane crash in August 1945, or whether he escaped to Russia and continued to live there for many years.
話は戻りますが、なぜラス・ビハリ・ボースはハーディング卿を襲うという爆弾事件をおこしたか解りますか?それは、決してハーディング卿を殺すためではなかったのですよ。殺そうと思えば難しいことではありませんでしたからね。
इस विषय से तनिक हट के, क्या आप जानते हैं कि रास बिहारी बोस ने लॉर्ड हार्डिंग पर प्रहार की योजना बनाया हि क्यों? इसका लक्ष्य हार्डिंग की हत्या कदापि नहीं था। यदि बोस हार्डिंग को मारना चाहते थे, तो यह कठिन नहीं होता।
Moving now to a slightly different topic, do you know exactly why Rash Behari Bose planned the bomb attack on Viceroy Hardinge in the first place? The goal of this was by no means to kill Hardinge. If Bose truly had intended to kill the Viceroy, it would not have been difficult to do.
爆弾騒動を起こした唯一の理由は、イギリスの催眠術にかかって奴隷化しているインド人達の目を覚まさせるためだったのです。次のようなことをインド中、そして世界中の人々に瞬時に強く悟って欲しかったからなのです。
प्रस्फोटन कांड का एकमात्र प्रयोजन था कि भारतवासीयों की आँखें खुल जायें, और ब्रिटिश की दासता की नींद से वह उठ जायें। निम्नांकित बातों को रास बिहारी बोस भारत-भर के वासीयों से और समस्त जग के लोगों से तुरंत अवगत कराना चाहते थे।
The sole purpose of the bombing incident was to open the eyes of the Indian people, and wake them up from their enslavement by the British. The following is what Rash Behari Bose urgently wanted Indians throughout India, and also people around the world, to immediately recognize.
「イギリスの権威などはこのように弱いものだ」
「インド人はイギリス人に支配されることに不服を感じているのだ」
「インド人はイギリス人を追い出す力があるのだ」
ラス・ビハリ・ボースはこう叫んだのです。
“ब्रिटिश शक्ति इतनी दुर्बल है।”
“भारतवासी ब्रिटिश शासन से दुःखी हैं।“
“भारतवासी आंग्लदेश को खदेड़ने हेतु सबल हैं।“
इसी सन्देश को रास बिहारी बोस यथाशक्ति गला फाड़-फाड़कर घोष कर रहे थे।
“British authority is this weak.”
“Indians are discontent being ruled by the British.”
“Indians have the strength to oust England from India”
This is what Rash Behari Bose was shouting out as loud as he could.