ラス・ビハリ・ボースは日本国籍を取りました。その理由は、日本女性と結婚したからでも日本が好きだったからでもありません。イギリスが彼に刺客を回して暗殺を企んでいたし、インド人でいるということはイギリス人であることで、イギリスは彼を殺す権利があったからです。
रास बिहारी बोस ने जापानी नागरिकता स्वीकार किया। इसका यह कारण नहीं था कि उनकी पत्नी उषापुत्री कुलांगना थी, और न हि इसलिये कि उनका उषाद्वीप से सच में लगाव था। इसका कारण यही था कि जब तक वह भारतीय (अर्थात् ब्रिटिश अधीन) नागरिक रहते, तब तक ब्रिटन को उनकी हत्या करने का अधिकार रहता, किसी न किसी व्यपदेश से। वस्तुतः जब तक वह ब्रिटनाधीन नागरिक रहे, ब्रिटिश गुप्तघातक उनका पीछा करते रहे।
Rash Behari Bose took up Japanese citizenship. The reason was not because he was married to a Japanese lady, nor was it because he loved Japan. It was because as long as he remained an Indian (i.e. British), Britain would always have the right to kill him, one way or another. In fact, British assassins had continued to hunt him down, as long as he remained British.
インド本国のインド人もボースのインド帰国を助けませんでした。つまり、ボースが自分の命を守って、インドをイギリスから救うためには日本人にならざるを得なかったのです。
मातृभूमी में भारतीय साथी उनकी सहायता कर नहीं रहे थे, और भारत-परावर्तन की कोई संभावना नहीं बची। इसका यह परिणाम था कि यदि रास बिहारी बोस जीवित रहकर ब्रिटिश से भारत के मोक्ष हेतु अपनी लड़ाई अविरत रखना चाहते थे, तो जापानी नागरिकता स्वीकार करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प नहीं रहा।
The Indians back in his motherland would not help him, and there was no possibility of him returning to India. That meant that in order for Rash Behari Bose to survive and continue fighting to free India from the British, he had no choice but to become Japanese.

いくら日本女性と結婚したからといっても日本国籍がとれるというわけではありません。日本国籍を取るには、難関がありました。それは、彼が日本に入国した後、上海に出たことがあって、その後、日本に密入国したので、その密入国した日にちが当然のことながら、書類に記載されていなかったからです。ボースが日本に住んでいたことをみんな知っていましたが書類上では日本から出国したことになっていたのです。
किसी जापानी को ब्याहकर जापानी नागरिक बनना न हि सहज अधिकार है और न हि सरल प्रक्रिया। जब रास बिहारी बोस जापानी बनने का प्रयास कर रहे थे, एक बड़ा विघ्न का सामना था। आवेदन में उनको यह बताना था कि उन्होंने उषाद्वीप में कब प्रेवेश किया था, परन्तु यह बात कुछ उलझा-सा था। जापान में पहली बार प्रवेश करने के तुरन्त बाद वह कुछ समय शांगहाई गये। तत्पश्चात् ब्रिटिश के डर से उन्होंने पुनः अपने आप को जापान में चोरी-छुपे घुसवा लिया। यद्यपि सब लोग जानते थे कि रास बिहारी बोस उषाद्वीप में बरसों से रह रहे थे, सरकारी प्रलेख बताते थे कि वह जापान से प्रथान कर चुके थे।
Marrying a Japanese person does not entitle or make it easy for one to become Japanese. When Rash Behari Bose tried to become Japanese, there was a huge obstacle. In his application, he had to state when he entered Japan, but this matter was somewhat complicated. Soon after he first arrived in Japan, he went to Shanghai for a short while. After that, he smuggled himself into Japan, fearing the British. Even though everybody knew Rash Behari Bose had been living in Japan for years, the official document said that he had departed Japan.
そのような問題は、頭山満が解決しました。頭山満は自らをラス・ビハリ・ボースの親代わりと宣言し、親でさえ出来ないほどの加護を与えました。ラス・ビハリ・ボースがインド人を救ったのなら、ラス・ビハリ・ボースの命を救い、守った頭山満はインド人が決して忘れてはいけない人物なのです。
ऐसी गम्भीर समस्या का समाधान तोयामा मित्सुरु ने निकाला। तोयामा मित्सुरु ने धोषणा कर दी कि वह रास बिहारी बोस के पिता-समान अभिभावक की भूमिका निभाकर उनकी यथाशक्ति अधिक से अधिक रक्षा करेंगे। वास्तव में उन्होंने रास बिहारी बोस की ऐसी देखभाल की जो प्रायः कोई जनक-जननी भी नहीं करते। यह जानते हुए कि रास बिहारी बोस ने कितने भारतीय प्राणों की रक्षा की थी, भारतवासीयों को चाहिये कि वे स्वयं बोस के रक्षक, तोयामा मित्सुरु, को कभी न भुला दें।
This type of serious problem was solved by Toyama Mitsuru. Toyama Mitsuru declared that he would act as Rash Behari Bose’s father and would give Bose the maximum protection that he was capable of giving. He indeed took care of Bose much more than any parent would. Knowing how many Indian lives were saved by Rash Behari Bose, Toyama Mitsuru, Rash Behari Bose’s protector, should not be forgotten by the people of India.

ラス・ビハリ・ボースが独立インド連盟の本部の建物の中で病の床に伏せている中、1944年の10月に頭山満は亡くなりました。その死を聞いて、ボースは涙を流し気力を落とし、精神的にも、身体的にも弱々しくなりました。その時、東京はもとより、日本中がイギリスとアメリカから頻繁に空爆を受け続けていました。 11月にはスバス・チャンドラ・ボースが真っ赤なバラの花束を持って現れ、その後、彼は見る見る病状が悪化して1月に亡くなりました。
जब रास बिहारी बोस रोगशय्या पर पड़े थे, तब अक्तूबर १९४४ में तोयामा मित्सुरु का स्वर्गवास हुआ। उनकी मृत्यु की वार्ता सुनते हि बोस के आँसू बहने लगे थे, और देखते हि वह मन और तन से दुर्बल होने लगे। उस समय तोक्यो और समूचा उषाद्वीप ब्रिटन और अमेरिका के प्रचंड कट-बमबारी की आँधि में तड़प रहा था। नवम्बर में सुभाष चंद्र बोस शुभ्र लाल पाटलपुष्पों का बड़ा स्तबक धरे रास बिहारी बोस से मिलने आये। उस दर्शन के समनन्तर हि रास बिहारी बोस की स्थिति अचानक बड़ी शीघ्रता से बिगड़ने लगी, और वह जनवरी १९४५ में देह छोड़ गये।
While Rash Behari Bose was sick in bed, in October 1944, Toyama Mitsuru passed away. Upon hearing of his death, Bose shed tears and became visibly weak, both emotionally and physically. At that time, Tokyo, as well as the rest of Japan, was suffering severe carpet bombing by British and America. In November, Subhas Chandra Bose visited Rash Behari Bose with a huge bundle of bright red roses. After that, Rash Behari Bose’s condition deteriorated very rapidly and he passed away in January, 1945.